Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Putin India Visit: ब्रीफकेस में कलेक्ट होगा पुतिन मलमूत्र! नहीं टच करेंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान, ऐसी होगी सुरक्षा

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और 23वीं भारत-रूस शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। यह दौरा दो कारणों से दुनिया भर में चर्चा में है-पुतिन की एक्सट्रीम सुरक्षा और उन पर जारी इंटरनेशनल गिरफ्तारी वारंट।

पुतिन की सुरक्षा: दुनिया में सबसे अनोखी और हाई-टेक

पुतिन की सुरक्षा का जिम्मा SBP के पास है, जो रूस की Federal Guard Service (FSO (Federalnaya sluzhba okhrany)) की खास यूनिट है। इसमें 50,000 कर्मचारी काम करते हैं-यह संख्या अमेरिकी सीक्रेट सर्विस से 6 गुना ज्यादा है।

Putin India Visit

2019 में जस्टिन ट्रूडो कर बैठे थे बड़ी गलती

पुतिन के आसपास हमेशा 30 हथियारबंद गार्ड रहते हैं और भीड़ में भी सैकड़ों एजेंट मौजूद होते हैं। कई बार ये एजेंट आम लोगों-जैसे आइसक्रीम बेचने वाले या भीड़ में खड़े लोग-के रूप में भी मौजूद रहते हैं। 2019 में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब पुतिन के बहुत करीब आ गए, तो उनका बॉडीगार्ड तुरंत एक्टिव हो गया था-लेकिन पुतिन ने इशारे से उसे रुकने को कहा।

पॉटी के लिए ब्रीफकेस, शेफ, लैब और बुलेटप्रूफ सूट

पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ पर्सनल शेफ और एक पोर्टेबल लैब जरूर रहती है। उनका हर खाना पहले सख्त जांच से गुजरता है। जैसे कि G20 जापान (2019) में वे अपने शेफ और अपनी पानी की बोतलें खुद लेकर गए थे।
उनके बॉडीगार्ड्स के पास तीन स्पेशल ब्रीफकेस होते हैं-

1. बुलेटप्रूफ शील्ड
2. पुतिन का बायोमैटीरियल (बाल, यूरिन, मल आदि) इकट्ठा करने वाला केस
3. न्यूक्लियर ब्रीफकेस यह बायोमैटीरियल (मल-मूत्र) इसलिए इकट्ठा किया जाता है ताकि कोई दुश्मन उनकी सेहत का विश्लेषण न कर सके। बीते 1-2 सालों में उन्हें कैंसर है, इस तरह की कई अफवाहें उड़ाई गई थीं।

पुतिन खुद कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं छूते, यहां तक कि लाइट स्विच भी नहीं। वे हमेशा बुलेटप्रूफ सूट पहनते हैं, इसलिए उनकी चाल थोड़ी झुकी दिखती है। वे लंबे अरसे तक सेना में रहे हैं इसलिए उन्हें एक हाथ में राइफल पकड़ने की आदत है। यही कारण है कि वह जब चलते हैं तो उनका सिर्फ एक हाथ ही मूवमेंट करता है।

पुतिन की कार और बॉडी डबल्स

पुतिन की लिमोज़िन बुलेटप्रूफ होती है और बम व गैस हमले भी झेल सकती है। उनके ड्राइवर रिवर्स में तेजी से गाड़ी चलाते हुए भी फायरिंग कर सकते हैं। कई संवेदनशील जगहों पर पुतिन अपने बॉडी डबल्स भी भेजते हैं।

2023 में यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया था कि उनके पास ऐसे कम से कम 3 हमशक्ल हैं। भारत दौरे के दौरान उनकी हर गतिविधि-किस समय मिलेंगे, कौन से दरवाजे से जाएंगे, किसने फूल देने हैं, यहां तक कि कौन किस रंग के कपड़े पहनेगा-पहले से तय होगा।

गार्ड्स हर हरकत पर रखते हैं निगाह

पुतिन के गार्ड्स की निगाह हमेशा उनपर रहती है। कौन उनके पीछे से आ रहा है, कौन उनसे हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ा रहा है या फिर कोई छोटी सी भी चीज उन्हें गिफ्ट कर रहा है तो गार्ड उसे ध्यान से देखकर एनालाइज करते हैं। यदि जरा सा भी संदेह होता है तो गार्ड उस चीज को अपनी कस्टडी में रख लेते हैं।

स्पेशल फोर्सेज की तैनाती और पुतिन का IL-96 जेट

पुतिन के साथ FSO की स्पेट्सनाज यूनिट्स-अल्फा ग्रुप और विमपेल-हमेशा तैयार रहती हैं।
अगर खतरा दिखे तो ये यूनिट्स उन्हें तुरंत उनके स्पेशल IL-96 जेट तक ले जाती हैं। यह जेट पूरी तरह कमांड सेंटर की तरह है-हाई-टेक रडार, सिक्योरिटी सिस्टम और 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं।

अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट का डर?

ICC यानी इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने 17 मार्च 2023 को पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया था।
आरोप: यूक्रेनी बच्चों को अवैध रूप से रूस ले जाना, जिसे ICC युद्ध अपराध मानता है। इसीलिए पुतिन 2023 और 2025 के BRICS सम्मेलनों (दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील) में नहीं गए, क्योंकि दोनों देश ICC के सदस्य हैं। अमेरिका ICC को नहीं मानता, इसलिए वे 15 अगस्त 2025 को अलास्का में ट्रंप से मिल पाए। भारत न तो ICC का सदस्य है और न उसने रोम स्टैट्यूट साइन किया है। यानी भारत में गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+