Putin India Visit: भारत में RT World लॉन्च करेंगे पुतिन, बेरोजगारों के लिए बंपर Jobs! कौन कर सकता है अप्लाई?
Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। यह उनकी यूक्रेन युद्ध के बाद पहली भारत यात्रा है, जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इसी यात्रा के दौरान रूस का सरकारी टीवी नेटवर्क आरटी (RT) शुक्रवार को दिल्ली के एक 5 स्टार होटल से अपना भारतीय प्रभाग लॉन्च करेगा। इस दौरान पुतिन का एक छोटा इंटरव्यू भी संभव माना जा रहा है।
दिल्ली में लॉन्च होगा RT India
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बने हाई-टेक स्टूडियो और सौ से ज्यादा कर्मचारियों के साथ RT इंडिया, रूस टुडे नेटवर्क का दुनिया का सबसे बड़ा विदेशी उद्यम बनने जा रहा है। यह लॉन्च ऐसे समय में हो रहा है, जब 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोपीय संघ ने RT नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें मीडियाकर्मियों के लिए बड़ी तादाद में जॉब्स निकलेंगी। जिससे मीडिया स्टूडेंट्स और पत्रकारों के लिए एक शानदार विकल्प भी तैयार होगा।

'Not Anti-Western... Just Not Western'
मॉस्को स्थित आरटी चैनल 2005 में रूसी सरकार ने अपनी वैश्विक छवि मजबूत करने के लिए शुरू किया था। RT इंडिया 'पश्चिमी विरोधी नहीं... बस पश्चिमी नहीं' की टैगलाइन के साथ काम करेगा। इसके तहत शुरुआत में चार अंग्रेज़ी के डेली न्यूज़ शो प्रसारित होंगे।
RT इंडिया का बड़ा लक्ष्य-
• भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करना
• बहुध्रुवीय (Multipolar) दुनिया में दोनों देशों के प्रभाव का विस्तार करना
भारत में लाइसेंस क्यों नहीं लगा?
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक RT पहले से भारत में प्रसारित होता आ रहा था। प्रसार भारती के साथ हुए समझौते के कारण चैनल को अलग से लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए तीन मंत्रालयों से मंजूरी अनिवार्य थी-
• विदेश मंत्रालय
• गृह मंत्रालय
• सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
एक साल पहले रखी गई थी नींव
RT इंडिया की योजना पिछले साल अगस्त में बनी, जब रूसी प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने मॉस्को में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। यह मुलाकात भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 26वीं बैठक का हिस्सा थी। मंटुरोव के ऑफिस के अनुसार, "साल के अंत तक नई दिल्ली में RT इंडिया लॉन्च करने की तैयारी पहले से शुरू हो चुकी थी।"
व्यापार, रक्षा और मीडिया में बढ़ेगा सहयोग
डेनिस मंटुरोव ने बताया कि RT इंडिया का लॉन्च सिर्फ एक मीडिया इवेंट नहीं, बल्कि भारत और रूस के बीच-
• व्यापार
• रक्षा
• सूचना और मीडिया में साझेदारी को और मजबूत करने वाला एक अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि RT इंडिया दोनों देशों के रिश्तों की विस्तृत कवरेज देगा और बहुध्रुवीय दुनिया में बढ़ती भूमिका को निष्पक्ष रूप से पेश करेगा।
675 मिलियन दर्शकों तक पहुंच
RT इंटरनेशनल के दुनिया के 16 देशों में 20 से ज्यादा ब्यूरो मौजूद हैं। भारत में यह 18 प्रमुख टीवी ऑपरेटरों के पैकेज में शामिल है। नेटवर्क के अनुसार इसकी संभावित वैश्विक दर्शक संख्या 675 मिलियन है। साथ ही जुलाई 2024 से प्रसार भारती (दूरदर्शन) और RT इंटरनेशनल के बीच न्यूज़-शेयरिंग एग्रीमेंट भी चल रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications