Putin Car Blast: पुतिन की लक्जरी कार में भीषण ब्लास्ट, यूक्रेनी राष्ट्रपति के मौत वाले बयान के बाद हादसा!
Putin Car Blast: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक लक्ज़री कार औरस लिमोज़िन शुक्रवार को मॉस्को में FSB (रूसी खुफिया एजेंसी) मुख्यालय के पासविस्फोट के बाद आग की चपेट में आ गई।
आग इतनी भीषण थी कि आस-पास तक तक अफरातफरी मच गई। वहीं ये घटना उस समय हुआ है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पुतिन की मौत को लेकर बयान दिया था।

FSB मुख्यालय के पास हुआ हादसा
यह घटना लुब्यांका में FSB मुख्यालय के पास हुई, जहां इस £2.75 लाख (लगभग 2.87 करोड़ रुपये) की लिमोज़िन में अचानक विस्फोट हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लिमोज़िन के इंजन में आग लगती है, जो धीरे-धीरे पूरे वाहन में फैल जाती है।
वाहन राष्ट्रपति प्रॉपर्टी विभाग द्वारा प्रतिबंधित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वाहन राष्ट्रपति प्रॉपर्टी विभाग द्वारा प्रबंधित था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय वाहन में कौन मौजूद था।
ज़ेलेंस्की का बयान हो रहा है वायरल
इस घटना के बाद एक बार फिर से यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के दिए बयान वायरल हो रहे हैं। 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों से बातचीत में ज़ेलेंस्की ने कहा था कि, व्लादिमीर पुतिन जल्द मरेंगे। और उनकी मृत्यु से रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत हो सकता है।
ये भी पढ़ें Russia Ukraine War: 'पुतिन की जल्द मौत होगी...फिर युद्ध समाप्त हो जाएगा', ज़ेलेंस्की के बयान से मची सनसनी
ज़ेलेंस्की के बयान से विस्फोट को जोड़ा जा रहा है
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के दिए बयान से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि विस्फोट के दौरान लिमोज़िन में कौन बैठा था। अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।
ये भी पढ़ें Russia Ukraine War: युद्ध खत्म करने पर सहमत हुए पुतिन, लेकिन लगाई कई शर्तें, जानिए ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications