पंजाब के मंत्री का दावा- जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर जिंदा है
नई दिल्ली। पुलवामा हमले (pulwama attack) के बाद भारत द्वारा पीओके में जैश के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक (air strike) के बाद कहा जा रहा था कि, जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar)की हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई है। अब पाकिस्तान (pakistan)के पंजाब प्रांत के एक मंत्री ने दावा किा है कि ,मसूद अजहर जिंदा है। हमारे पास उसके मौत की कोई जानकारी नहीं है।

पंजाब (पाकिस्तान) के मंत्री फैय्याज उल हसन चौहान ने लाहौर में कहा कि वह जिंदा है, मौलाना मसूद अजहर जिंदा है, हमें उसकी मौत की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट में मसूद अजहर के परिवार से जुड़े सूत्र के हवाले से यह दावा किया गया है। 'जियो ऊर्दू' की न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी मसूद अजहर की मौत से जुड़ी खबरें गलत हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब तमाम मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मसूद अजहर की मौत हो गई है।
आपको बता दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की पाकिस्तान में मौत के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बारे में भारतीय खुफिया एजेंसियां भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि गुर्दे की बीमारी के चलते मसूद अजहर का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महसूद कुरैशी ने बीते हफ्ते सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में रह रहा है और बहुत बीमार है। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि सरकार उसके खिलाफ तभी कार्रवाई करेगी जब भारत मजबूत सबूत पेश करेगा, जिन्हें अदालत में दिखाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications