'मेरे बच्चे मुसलमान, प्लीज उन्हें लौटा दो', भारत भागकर आई पाकिस्तानी महिला सीमा के पति ने लगाई गुहार

PUBG love story Pakistan: पाकिस्तान से भागकर भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला, जिसने अपनी मुस्लिम पहचान बदलकर अब हिन्दू पहचान सीमा जखरानी अपना ली है, उसके पति ने गुलाम हैदर ने भारत सरकार से गुहार लगाई है, कि उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया जाए।

आपको बता दें, कि सचिन और सीमा की ये लव स्टोरी भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी सुर्खियां बटोर रहा है। भारत में सीमा से इंटरव्यू लेने के लिए मीडिया पर्सन्स की लाइन लगी रहती है और पत्रकारों को करीब 4 से 5 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। सीमा हैदर को पबजी खेलते-खेलते भारतीय युवक से प्यार हो गया और फिर वो अपने बच्चों के साथ भागकर भारत आ गई, जबकि उसका पति उधर अपने बच्चों के वियोग में तड़प रहा है।

PUBG love story Pakistan

बच्चों के लिए परेशान है पिता

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय युवक सचिन से शादी कर हिन्दू बन चुकी पाकिस्तान की सीमा हैदर के पति ने भारत सरकार से गुहार लगाई है, कि उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए।

गुलाम हैदर ने कहा है, कि उसके चारों बच्चे मुसलमान हैं और उन्होंने भारत सरकार ने अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है। आपको बता दें, कि सीमा हैदर, जिन्होंने अपना नाम बदलकर सीमा जखरानी कर लिया, वो समय उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रही रही हैं और उन्होंने कहा है, कि वो मुसलमान से हिन्दू बन चुकी हैं और अब अगर उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा जाता है, तो उनका कत्ल कर दिया जाएगा।

सीमा जखरानी ने भारतीय मीडिया को बताया है, कि उन्होंने दिल से भारतीय संस्कृति को अपनाया है, इसीलिए अब वो अपने बच्चों के साथ भारत में ही रहेंगी।

पुलिस के मुताबिक, सीमा अपने चार छोटे बच्चों के साथ मई में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई और वे एक महीने से अधिक समय से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सचिन के साथ रह रही थीं, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उनकी पाकिस्तानी पहचान का खुलासा हुआ और उनकी लव स्टोरी सुर्खियां बटोरने लगीं।

पिछले हफ्ते, सीमा को गिरफ्तार किया गया था, और एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। सीमा के बच्चे फिलहाल उनके साथ हैं। इस जोड़े ने शादी करने और साथ रहने की इच्छा जताई है। अभी भी पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

गुलाम हैदर, जो वर्तमान में सऊदी अरब में रह रहे हैं, वो फरवरी 2014 में सीमा रिंद से शादी करने के बाद कराची के भिट्टाईबाद इलाके में बस गए थे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून द्वारा प्राप्त शादी के हलफनामे के अनुसार, उस समय सीमा की उम्र 19 से 20 वर्ष बताई गई थी। पाकिस्तानी विवाद रिकॉर्ड ऑफिस नादरा के रिकॉर्ड के मुताबिक, जैसा कि उसके पति ने दर्ज करवाया था, उससे पता चलता है, कि सीमा हैदर का जन्म 1 जनवरी 2002 को हुआ था, जबकि हैदर की जन्मतिथि 1 जनवरी 1989 है। इस हिसाब से सीमा की उम्र फिलहाल 21 साल है और वो चार बच्चों की मां है।

कराची में दर्ज कराई शिकायत

गुलाम हैदर ने कराची के मालिर कैंट पुलिस थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में हैदर ने अपनी बीवी के भारत जाने की तहरीर दी है और कहा है, कि वो चार बच्चों को साथ लेकर गई है।

शिकायत के मुताबिक, महिला सीमा चार बच्चों, जिनके नाम फरहान अली (आठ साल), फरवा (6 साल), फरिहा (4 साल) और फरहा (ढाई साल) हैं, को साथ लेकर गई है। नादरा के रिकॉर्ड से पता चलता है, कि ये चारों बच्चे कराची में पैदा हुए हैं। वहीं, गुलाम हैदर का कहना है, कि उसकी बीवी ने जो किया है, उसके लिए उसे जेल में होना चाहिए और उसके बच्चों को उसे वापस लौटा देना चाहिए।

हैदर गुलाम ने भारत सरकार से तत्काल सीमा को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है और कहा है, कि उनके बच्चे जन्म से मुसलमान हैं और अभी उन्हें धार्मिक मामलों की कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+