इराक में पीएम चुनाव को लेकर मचा घमासान, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, ईरान के खिलाफ नारेबाजी
रान समर्थित राजनीतिक दलों द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का चयन किए जाने के विरोध में सैकड़ों इराकी प्रदर्शनकारी बुधवार को ईरान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इराकी संसद में घुस गए।
बगदाद, 28 जुलाई : सैकड़ों इराकी प्रदर्शनकारियों, जिनमें से ज्यादातर शिया नेता मुक्तदा अल-सदर के समर्थक थे, ने बुधवार को बगदाद में भारी किलेबंद संसद भवन पर धावा बोल दिया और प्रतिद्वंद्वी ईरान समर्थित पार्टियों द्वारा प्रधान मंत्री के नामांकन के विरोध में प्रदर्शन किया।

ईरान समर्थित उम्मीदवार का विरोध कर रहे थे लोग
ईरान समर्थित राजनीतिक दलों द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का चयन किए जाने के विरोध में सैकड़ों इराकी प्रदर्शनकारी बुधवार को ईरान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इराकी संसद में घुस गए। इनमें कई प्रदर्शनकारी एक प्रभावशाली मौलवी के अनुयायी थे। कुछ को मेजों पर चढ़ते और इराकी झंडे लहराते देखा गया। उस समय वहां कोई सांसद मौजूद नहीं था। इमारत के अंदर केवल सुरक्षाबल थे और वे प्रदर्शनकारियों को आसानी से अंदर जाने की अनुमति देते दिखाई दिए।

प्रदर्शनकारी शिया नेता के समर्थक थे
इन प्रदर्शनकारियों में अधिकतर इराकी शिया नेता मुक्तदा अल-सद्र के अनुयायी थे। ये प्रदर्शनकारी पूर्व मंत्री और पूर्व प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद शिया अल-सुदानी की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे।

ईरान समर्थक नेता
मोहम्मद शिया अल-सुदानी को ईरान समर्थक नेता माना जाता है। संसद में बवाल बढ़ता देख प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने प्रदर्शनकारियों को ग्रीन जोन से तुरंत वापस जाने की चेतावनी दी। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि सुरक्षाबल देश की संपत्ति की रक्षा, विदेशी मिशनों की सुरक्षा, और सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए स्वतंत्र ऐक्शन ले सकते हैं।

प्रदर्शन के क्रम में नारेबाजी
प्रदर्शन के क्रम में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजे की और नाचते हुए भी देखे गए। इस दौरान एक व्यक्ति को इराकी संसद के अध्यक्ष की मेज पर लेटा हुआ देखा गया। अल जजीरा के मुताबिक, जब संसद में कोई भी सांसद मौजूद नहीं था उस वक्त प्रदर्शनाकारी इमारत में प्रवेश किए थे। हालांकि, वहां सुरक्षा बल मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications