पैसों की हद जरूरत के चलते डिलिवरी के 30 मिनट बाद काम पर लौट आई सेक्स वर्कर
Recommended Video

लंदन। देश हो या विदेश वेश्यावृति का चलन तो दुनियाभर में है। वहीं सेक्स वर्कर्स की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं। ताजा मामला ब्रिटेन में सामने आया है। यहां एक सेक्स वर्कर बच्चे को जन्म देने के महज आधे घंटे बाद काम पर लौट गई। इस बात का खुलासा वहां की पुलिस के एक आला अधिकारी ने किया है। पुलिस अफसर जैकी फेयरबैंक्स ब्रिटेन के हल्स हैजल रोड पर बीते 10 सालों से सेक्स वर्कर्स की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस इलाके में 40 सेक्स वर्कर्स काम कर रही हैं। उनके मुताबिक अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं। यहां उन्हें कई तरह के यौन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। कई सेक्स वर्कर्स तो इस कदर बेघर हैं कि उन्हें रोड साइड पर लगे बेंच पर सोकर रात गुजारना पड़ता है।

पैसों की जरूरत इस कदर थी कि डिलिवरी के 30 मिनट बाद काम पर आ गई
जैकी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ''एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसके 30 मिनट बाद ही वह सड़क पर जिस्म बेचने के लिए वापस आ गई।'' जैकी ने बताया कि इस महिला करे पैसे की इस कदर जरूरत थी कि उसने अपने इस दर्द और जख्म को किनारे कर दिया। उन्होंने बताया कि यहां इस गंदे धंधे में शामिल कई महिलाएं मानसिक बीमारियों से जूझ रही हैं और कई बार तो बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड को बेचकर चले जाते हैं।

17 साल के लड़के से लेकर 80 साल के बूढ़े तक हैं कस्टमर
जैकी ने बताया कि इन सेक्स वर्कर्स के कस्टमर 17 और 18 साल के लड़कों से लेकर 80 साल के बूढ़े तक हैं। जैकी ने बताया कि पुलिस सोशल सर्विसेज और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इन सेक्स वर्कर्स के हितों के लिए काम कर रही है।
जैकी ने कहा, 'हमारी समस्या यह है कि ये महिलाएं हमसे अपनी समस्याएं साझा नहीं करतीं। उनका आत्मसम्मान इतना कम है कि इन्हें जो भी थोड़ी तवज्जो दी जाती है ये उसी से खुश रहती हैं, लेकिन यह दुखद है।'

आमदनी का सिर्फ एक ही जरिया
जैकी ने बताया कि इन वेश्याओं से कोई सहानुभूति नहीं रखता जो कि गलत है। अक्सर लोगों को लगता है कि ये महिलाएं शरीर बेचकर फायदा उठाती हैं लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। इनमें से कई महिलाओं के लिए आमदनी का सिर्फ यही जरिया है। आखिरकार ये महिलाएं भी किसी की बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications