जानिए कौन हैं यूएन के अगले मुखिया एंटोनियो गुटेरेश

न्‍यूयॉर्क। अब यह बात साफ हो गई है कि पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेश यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के अगले महासचिव होंगे। वह वर्तमान मुखिया बान की मून के बाद इस संस्‍था की जिम्‍मेदारी एक जनवरी 2017 से संभालेंगे। गुटेेरेश आज भी पुर्तगाल एक एक लोकप्रिय राजनेता हैं और वह यूएन के पांचों स्‍थायी सदस्‍यों के भी पसंदीदा हैं।

Antonio-Guterres-new-UN-chief

पांचों सदस्‍यों के पसंदीदा गुटेरेश

गुटरेशे ने पुर्तगाल की सोशलिस्‍ट इंटरनेशनल पार्टी के मुखिया के तौर पर सबसे ज्‍यादा समय तक सेवा में रहने का रिकॉर्ड भी कायम किया है।

जैसे ही गुटरेशे के यूएन का नया महासचिव बनने की खबरें आईं उन्‍होंने ट्विटर पर अपनी खुशी का ऐलान किया।

उन्‍होंने ट्वीट किया और लिखा कि अपनी इस जिम्‍मेदारी को पाकर काफी खुश हैं और वह पूरी कोशिश करेंगे कि सबकी उम्‍मीदों पर खरा उतर सकें।

कौन हैं गुटेरेश

  • पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेश यूएन के नौंवे महासचिव होंगे।
  • गुटेरेश यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी का नेतृत्‍व स‍ीरिया में कर चुके हैं।
  • वह पहले ऐसे नेता हैं जो सीरिया पहुंचे थे और उन्‍होंने सीरिया की हकीकत दुनिया को बताई थी।
  • सीरिया में रोजाना 34,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
  • गुटेरेश नेबताया कि 21.3 मिलियन रिफ्यूजी में आधे बच्‍चे हैं।
  • पेशे से एक इंजीनियर हैं और वर्ष 1976 में पहली बार पुर्तगाल की राजनीति में कदम रखा।
  • उस समय पुर्तगाल में पांच दशकों की तानाशाही खत्‍म हुई थी और पहली बार चुनाव हो रहे थे।
  • गुटेरेश वर्ष 1992 में पुर्तगाल की सोशलिस्‍ट पार्टी के नेता बन गए।
  • वर्ष 1995 में गुटेरेश पुर्तगाल के राष्‍ट्रपति चुने गए थे।
  • वर्ष 2005 से 2015 तक गुटेरेश ने यूएन की रिफ्यूजी एजेंसी का नेतृत्‍व किया।
  • इसके बाद अफगानिस्‍तान, इराक और सीरिया में उन्‍होंने रिफ्यूजी सकंट का अध्‍ययन किया।
  • रिफ्यूजी एजेंसी के मुखिया रहते पश्चिमी देशों से इस संकट को खत्‍म करने की अपील की।
  • दिसंबर 2015 में रिफ्यूजी एजेंसी के प्रमुख के तौर पर गुटेरेश का कार्यकाल खत्‍म हो गया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+