लंदन में पंजाब पर जनमत संग्रह कार्यक्रम, खालिस्तान और भारत समर्थकों के बीच हिंसा
ब्रिटेन के लंदन पर रविवार को भारत और खालिस्तान समर्थक आपस में भिड़ गए। यहां पर ट्रफैलगर स्क्वॉयर पर खालिस्तान समर्थकों ने भारत से पंजाब राज्य को आजाद कराने के लिए जनमत संग्रह कराने के मकसद से कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस आयोजन में 2,500 से ज्यादा खालिस्तान समर्थक मौजूद थे।
लंदन। ब्रिटेन के लंदन पर रविवार को भारत और खालिस्तान समर्थक आपस में भिड़ गए। यहां पर ट्रफैलगर स्क्वॉयर पर खालिस्तान समर्थकों ने भारत से पंजाब राज्य को आजाद कराने के लिए जनमत संग्रह कराने के मकसद से कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस आयोजन में 2,500 से ज्यादा खालिस्तान समर्थक मौजूद थे। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका के सिख्स फॉर जस्टिस ग्रुप की ओर से किया गया था। रविवार को हुए कार्यक्रम को खालिस्तान गुट की ओर से 'लंदन डिक्लेयरेशन' करार दिया गया था।

भारत ने की थी कार्यक्रम को मंजूरी न देने की अपील
कार्यक्रम में शामिल कई खालिस्तान समर्थक यूरोप और दूसरे हिस्सों से यहां पर पहुंचे थे और इन लोगों ने यूके के कुछ संगठनों की मदद से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। साथ ही ऐसी खबरें भी हैं पाकिस्तान की ओर से भी इस कार्यक्रम को समर्थन हासिल था। मौके पर अच्छी-खासी तादाद में पुलिस बल मौजूद था ताकि खालिस्तान और भारत समर्थकों को अलग-अलग रखा जा सके। भारत की ओर से ब्रिटिश अथॉरिटीज से अनुरोध किया गया था कि इस कार्यक्राम को कैंसिल कर दिया जाए और इसकी मंजूरी न दी जाए। लेकिन ब्रिटेन अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम को मंजूरी दी और भारत के अनुरोध को अनसुना कर दिया था। ब्रिटेन की मनाही के बाद से भारत के साथ उसके रिश्तों पर भी असर पड़ा है।
दोनों देशों के बीच तनाव
भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया, 'एक अलगाववादी गतिविधि के लिए स्वीकृति देना भारत की राष्ट्रीय अखंडता के लिए धक्के के समान है और इसका मकसद हिंसा, अलगाववाद और नफरत का प्रचार करना है।' भारत के समर्थकों ने बड़े-बड़े होर्डिंग्स ले रखे थे जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटोग्राफ थी। ग्रुप की ओर से देशभक्ति के गाने गाए जा रहे थे और साथ ही ढोल की तेज आवाजों पर डांस हो रहा था। वहीं खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान के पक्ष में नारे लगाए और भारत की सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications