प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को छोड़ किसी और के लिए बनवाया टैटू, जानिए कौन है वो

न्यूयॉर्क, 19 जून। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने और वहीं बस जाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंस्टास्टोरी शेयर की है जिसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री में कानाफुसी शुरू हो गई है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने एक नया टैटू बनवाया है, लेकिन ये उनके पति निक जोनस के लिए नहीं है। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा की याद में एक टैटू बनवाया था जो काफी चर्चा में रहा था। कुछ दिन पहले रिलीज हुई अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में प्रियंका ने अपने टैटू का जिक्र भी किया था।

प्रिंयका का 'समर नेल्स; समर टैटू'

प्रिंयका का 'समर नेल्स; समर टैटू'

बहरहाल, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अब नया टैटू काफी चर्चा में है, लेकिन उसकी वजह कुछ और ही बताई जा रही है। इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पैर की वीडियो क्लिप पोस्ट की है जिसमें उनके पंजे के ठीक ऊपर कुत्ते के पंजों के निशान वाले टैटू बने दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, 'समर नेल्स; समर टैटू #happyfeet।' प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है वहीं, फैंस इस बात से हैरान है कि आखिर एक्ट्रेस का यह टैटू किसके लिए है।

इन्हें डेडिकेटेड है प्रियंका का नया टैटू

इन्हें डेडिकेटेड है प्रियंका का नया टैटू

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ कोई भी काम बिना किसी वजह के नहीं करतीं। उन्होंने अब तक शरीर पर जितने भी टैटू बनवाए है, सबके पीछे कोई ना कोई स्टोरी रही है। उनका ये नया टैटू इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि यह उनके पति निक जोनस से संबंधित नहीं है। ऐसे में फैंस इस बात को जानने के लेकर एक्साइटेड हैं कि आखिर ये टैटू है किसके लिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यह टैटू अपने पालतू कुत्तों प्यार के चलते बनवाया है।

2012 में पिता के लिए बनाया था ये टैटू

2012 में पिता के लिए बनाया था ये टैटू

प्रियंका ने पैर में बनवाए गए इस टैटू को अपने तीनों पालतू कुत्तों को डेडिकेट किया है। यह वजह है कि टैटू में कुत्ते के पंजे के निशान बने हुए हैं। इससे पहले प्रियंका ने साल 2012 में अपने पिता डॉक्टर अशोक चेपड़ा की याद में 'डैडीज लिल गर्ल' नाम का टैटू बनवाया था, जो उन्हीं की लिखावट में है। हालांकि अब तक प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को लेकर कोई टैटू नहीं बनवाया है लेकिन उम्मीद है कि निक के लिए भी प्रियंका की बॉडी पर टैटू देखा जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा को बनाया ब्रांड रिप्रेजेन्टेटिव

प्रियंका चोपड़ा को बनाया ब्रांड रिप्रेजेन्टेटिव

बता दें कि प्रिंयका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक करती नजर आएंगी। कंपनी की तरफ से एक कैंपेन की शुरुआत की गई है जिसका हिस्सा प्रियंका चोपड़ा भी हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए गए विक्टोरिया सीक्रेट के इस कैंपेन का नाम VS Collective है। कंपनी ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस को अपना ब्रांड रिप्रेजेन्टेटिव चुना है। उनके अलावा 6 अन्य महिलाएं भी इस कैंपेन में शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें: मिल्खा सिंह निधन: शाहरुख, अक्षय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने जताया दुख, जानिए किसने कैसे किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+