King Charles: किंग चार्ल्स के राजतिलक में बेटे प्रिंस हैरी और भाई एंड्रयू बने 'अछूत', किसी ने नहीं पूछा हालचाल
किंग चार्ल्स III को 1952 के बाद से ब्रिटेन के पहले राज्याभिषेक में लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताज पहनाया गया है। 74 वर्षीय किंग चार्ल्स अपनी दिवंगत मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के उत्तराधिकारी बने थे।

Prince Harry Prince Andrew King Charles: ब्रिटेन के शाही परिवार में अब तक तीन ऐसे शख्स हुए हैं, जिनका विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। पहली विवादित शख्स थीं, प्रिंसेस डायना, जिनका जीवन अपने पति और अब ब्रिटेन के राजा बने किंग चार्ल्स के अफेयर की वजह से बर्बाद हो गया।
दूसरे शख्स हैं प्रिंस हैरी, जिनकी एक ब्लैक समुदाय की लड़की से शादी ने उन्हें शाही परिवार से बाहर तक होने के लिए मजबूर कर दिया और तीसरे हैं, किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू, जो यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं।
प्रिंसेस हैरी और एंड्रयू ने किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में भाग तो लिया, लेकिन शाही परिवार की तरफ से उन्हें बिल्कुल भी भाव नहीं दिया गया है और राजतिलक के दौरान उन्हें तीसरी पंक्ति में आम दर्शकों के साथ बिठाया गया।
इसके साथ ही, बकिंघम पैलेस में जब किंग चार्ल्स अपने पूरे परिवार के साथ जनता का अभिवादन स्वीकार करने के लिए बालकोनी में आए, तो उस समय भी इन दोनों को शामिल नहीं किया गया।
प्रिंस हैरी और एंड्रयू का विवाद क्या है?
किंग चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी और उनकी अमेरिकी पत्नी मेघन ने 2020 में शाही कर्तव्यों को छोड़ दिया और उसके बाद से उन्होंने ब्रिटिश शाही परिवार पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए। प्रिंस हैरी ने तो यहां तक कहा, कि उनकी पत्नी के ब्लैक होने की वजह से उनके साथ भेदभाव किया गया और उनके बड़े भाई, प्रिंस विलयम ने उनके साथ मारपीट की थी।
वहीं, प्रिंस एंड्रयू, जो बदनाम दिवंगत अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के साथ अपने पिछले संबंध और संबंधित यौन शोषण के आरोपों को झेल रहे हैं, उनसे भी शाही परिवार ने दूरी बना ली है।

आपको बता दें, कि प्रिंस एंड्रयू, यॉर्क के ड्यूक ब्रिटिश शाही परिवार के एक सदस्य हैं और वो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और राजकुमार फिलिप, एडिनबर्ग के ड्यूक के दूसरे बेटे हैं। साल 1986 से उन्हें यॉर्क के ड्यूक की उपाधि दी गई थी, और वे यूनाइटेड किंगडम के सिंहासन पर उत्तराधिकार के क्रम में नौवे स्थान पर हैं।
लेकिन 38 साल के प्रिंस हैरी और 63 साल के प्रिंस एंड्रयू, लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में राज्याभिषेक के दौरान मौजूद तो थे, लेकिन बिना किसी औपचारिक भूमिका के।
शाही परिवार से नहीं मिला भाव
प्रिंस एंड्रयू को बकिंघम पैलेस से कार्यक्रम स्थल एब्बे तक सरकारी कार में ले जाया गया और महल के सामने वो एकर ग्रैंडस्टैंड में भीड़ का हिस्सा बन गये, जिन्हें कोई पूछने वाला नहीं था। जिसके बाद प्रिंस हैरी और प्रिंस एंड्रयू विंडरस परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल तक चले गये।
यह पहली बार था, जब प्रिंस हैरी अपनी बायोग्राफी "स्पेयर" और टेलीविज़न इंटरव्यू की सीरिज के बाद अपने परिवार के बाकी सदस्यों से मिल रहे थे। उनकी बायोग्राफी काफी ज्यादा विवादित रही है, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी की गई।

Recommended Video

आपको बता दें, कि शाही समारोह में शामिल होने के लिए प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन को न्योता नहीं भेजा गया था। शाही परिवार के करीबी लोगों को मानना था, कि अगर मेगन मर्केल इस समारोह में शामिल होतीं, तो इससे एक बड़ी समस्या हो सकती थी। क्योंकि, प्रिंस हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम की पत्नी केट और मेगन, दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।
शाही परिवार से जुड़े कुछ सूत्रों ने पहले दावा किया था, कि छोटी बहू मेगन मर्केल के खिलाफ किंग चार्ल्स को काफी कुछ कहा गया है, जिससे छोटे बेटे और बहू के साथ काफी गलतफहमियां पैदा हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications