महल से निकल जानवरों को बचाने पहुंचा यह राजकुमार

लंदन। ब्रिटिश शाही परिवार की हर खबर अपने आप में खास होती है। लेकिन ज्‍यादतर लोगों को प्रिंस विलियम और उनसे जुड़ी बातें सुनाई देती हैं और छोटे भाई प्रिंस हैरी का जिक्र कम ही हो पाता है। कम ही लोग जान पाते हैं कि आखिर प्रिंस हैरी क्‍या कर रहे हैं।प्रिंस हैरी आजकल अपने महल से निकलकर साउथ अफ्रीका के जंगलों में हथियार लेकर घूम रहे हैं।

prince-harry

प्रिंस हैरी जो रॉयल आर्मी में आफिसर हैं इन दिनों साउथ अफ्रीका के जंगलों में घुसपैठ करने वाले शिकारियों से जानवरों को बचाने के मिशन पर निकले हैं।

प्रिंस हैरी जिन्‍होंने अफ‍गानिस्‍तान में तालिबान के खिलाफ मोर्चा संभाला था, अब अफ्रीका के क्रुगेर पार्क में मिलिट्री कैंप में मौजूद हैं। यहां पर वह पूरी रात जागकर आर्मी यूनिट के साथ पैट्रोलिंग करते हैं। हैरी गैंडे के अवैध शिकारियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन कोरोना का हिस्‍सा हैं। यह अभियान साउथ अफ्रीका की सरकार की ओर से चलाया गया है। पिछले हफ्ते ही हैरी यहां पर आए हैं।

साउथ अफ्रीका की सेना में इस समय सैंकड़ों इंफ्रेंटी शामिल हैं। घने जंगलों में प्रिंस हैरी शिकारियों को तलाश कर उनके खिलाफ एक्‍शन लेते हैं। मेजर जनरल जूस्‍ते ने प्रिंस हैरी के इस अभियान का हिस्‍सा बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि हैरी फिलहाल कुछ दिनों तक यहीं पर रुकेंगे। लेकिन साथ ही उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्‍यान रखा जाएगा।

हालांकि केंसिंग्‍टन पैलेस ने इस पूरे मसले पर कमेंट से इंकार कर‍ दिया है। लेकिन पैलेस की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया था कि प्रिंस हैरी वाइल्‍ड लाइफ प्रोटेक्‍शन के लिए रेंजर्स की टीम का हिस्‍सा बनने वाले हैं। वह उस टीम में शामिल होंगे जो हाथियों और गैंडे का अवैध शिकारियों के खिलाफ एक्‍शन लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+