प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी शाही परिवार के वरिष्ठ पद से होंगे अलग, बनेंगे आत्मनिर्भर

लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही विरासत से अलग होने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद प्रिंस हैरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। प्रिंस हैरी ने कहा कि वह और उनकी पत्नी ब्रिटेन के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के अपने पद को छोड़ रहे हैं और अब वह शाही परिवार के सदस्य के पद से अलग होकर खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र करने के लिए काम करेंगे बता दें कि प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ के पोते हैं।

शाही परिवार से होंगे अलग

शाही परिवार से होंगे अलग

प्रिंस हैरी ने इंस्टा पोस्ट में लिखा है कि वह महारानी एलिजाबेथ, कॉमनवेल्थ और सहायकों के प्रति अपने कर्तव्य को जारी रखते हुए अब वह यूके और उत्तरी अमेरिका के बीच अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं। गौर करने वाली बात है कि मई 2018 में हैरी और मेगन का शाही विवाह हुआ था, जिसके बाद दोनों को ससेक्स ऑफ ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था। मई 2019 में दोनों ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर है। फिलहाल हैरी ब्रिटश राज सिंहासन के छठे नंबर के सदस्य हैं।

मनमुटाव की खबरें

मनमुटाव की खबरें

मीडिया की रिपोर्ट की माने तो हैरी और मेगन कनाडा में छह हफ्तों की छुट्टी पर थे, दोनों ने इस छुट्टी से लौटने के बाद सार्वजनिक जीवन से अलग होने का फैसला लिया है। इससे पहले पिछले वर्ष प्रिंस हैरी और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। ब्रिटिश अखबारों में छपी खबरों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच कुछ तनाव है। हालांकि शाही परिवार की ओर से इस खबर पर कुछ भी नहीं कहा गया था। हैरी और मेगन ने बताया कि दोनों मिलकर एक चैरिटी खोलेंगे और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा में काम करेंगे

कौन हैं मेगन मार्कल

कौन हैं मेगन मार्कल

आपको बता दें कि मेगन मार्कल का जन्म 4 अगस्त, 1981 को लॉस एंजेलिस में हुआ। बचपन में ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। मेगन की परवरिश अधिकतर उनकी मां ने की। प्रिंस हैरी से ये उनकी दूसरी शादी है। मेगन नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। वो वर्ल्ड विजन की ग्लोबल राजदूत भी रह चुकी हैं और यूएन वुमन की एडवोकेट भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+