कोरोना संकटकाल में कुछ इस तरह से लोगों की मदद कर रहे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही विरासत से अलग होने के बाद पहली बार नजर आएं। शाही परिवार का ये जोड़ा साधारण लोगों की वेशभूषा कुछ ऐसा का करते नजर आए जिसे देखकर लोग अचंभित तो हुए लेकिन लोग कोरोना संकटकाल में किए गए इनकी इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रिंस हैरी और मर्केल कर रहे ये नेक काम

प्रिंस हैरी और मर्केल कर रहे ये नेक काम

दरअसल, ये शाही जोड़ा लॉस एजिल्‍स में जनवरी के बाद नजर आया और एक अपाटमेंट में कैमरे कुछ ऐसा करते नजर आए जिसे देखकर हर कोई इन दोनों का मुरीद हो गया। कोरोना संकट के बीच हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल एक स्‍वयंसेवी संस्‍था एंजल फूड की ओर से एक अपार्टमेंट में फूड पैकेट की डिलीवरी पहुंचान गए थे । तभी वहां लगे कैमरे में उनका वीडियो कैप्‍चर हो गए और सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो गया।

शाही परिवार छोड़ने के तीन महीने बाद नजर आया ये जोड़ा

शाही परिवार छोड़ने के तीन महीने बाद नजर आया ये जोड़ा

डेलीमेल में प्रकाशित इस न्‍यूज के साथ ये वीडियो भी साक्षा किया है। न्‍यूज में ये भी बताया गया हैं कि ये जोड़ा कोरोना वाररस के कारण लॉकडाउन के चलते घरों में फंसे जरुरतमंद लोगों को खाना पहुंचा रहे हैं । इस वीडियो में ये जोड़ा लॉस एंजिलिश में सेरिटा बोनिटा नामक अपार्टमेंट के सामने अपनी एसयूवी से उतरते हैं और मेगन के हाथ में एक सफेद पेपर दिख रहा है और उसमें लिखे एंड्रेस को चेकर करने के बाद ये दोनों अपार्टमेंट की सीढि़या चढ़ते हुए संस्‍था की ओर से उस बिल्डिंग में फूड पैकेट की डिलीवरी के लिए जाते दिख रहे हैं।

इस वेशभूषा में नजर आए प्रिंस हैरी

इस वेशभूषा में नजर आए प्रिंस हैरी

बता दें कि प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ के पोते हैं। इस वीडियो में दिख रहा हैं कि प्रिंस हैरी ने जींस और ग्रे टीशर्ट बिलकुल साधारण व्‍यक्ति के जैसी वेशभूषा में हैं वहीं उनकी पत्नी मेगन नीली जींस और सफेद शर्ट और सिर में कैप पहने नजर आ रही हैं। एक सोशल वर्कर के जैसे इन्‍होंने कंधें पर एक बैंग भी टांग रखा हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए दोनों ने ही अपने मुंह पर मास्‍क पहना हैं।

https://www.dailymail.co.uk/news/article-8228125/Meghan-Markle-Prince-Harry-photographed-time-LA.html#v-7282987867841055617

जनवरी में शाही विरासत से अलग होने का सुनाया था फैसला

पिंस हैरी और उनकी वाइफ मेगन मर्केल ने शाही विरासत से अलग होने का फैसला जनवरी 2020 के शुरुआती दिनों में किया था । इस बात की जानकारी खुद प्रिंस हैरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। प्रिंस हैरी ने कहा कि वह और उनकी पत्नी ब्रिटेन के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के अपने पद को छोड़ रहे हैं और अब वह शाही परिवार के सदस्य के पद से अलग होकर खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र करने के लिए काम करेंगे।

हैरी ब्रिटश राज सिंहासन के छठे नंबर के सदस्य हैं

हैरी ब्रिटश राज सिंहासन के छठे नंबर के सदस्य हैं

शाही परिवार से होंगे अलग प्रिंस हैरी ने इंस्टा पोस्ट में लिखा है कि वह महारानी एलिजाबेथ, कॉमनवेल्थ और सहायकों के प्रति अपने कर्तव्य को जारी रखते हुए अब वह यूके और उत्तरी अमेरिका के बीच अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं। बता दें मई 2018 में हैरी और मेगन का शाही विवाह हुआ था, जिसके बाद दोनों को ससेक्स ऑफ ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था। मई 2019 में दोनों ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर है। हैरी ब्रिटश राज सिंहासन के छठे नंबर के सदस्य हैं।

हैरी और मेगन ने बताया था कि दोनों मिलकर एक चैरिटी खोलेंगे

हैरी और मेगन ने बताया था कि दोनों मिलकर एक चैरिटी खोलेंगे

बता दें हैरी और मेगन कनाडा में छह हफ्तों की छुट्टी पर थे, दोनों ने इस छुट्टी से लौटने के बाद सार्वजनिक जीवन से अलग होने का फैसला लिया था। इससे पहले पिछले वर्ष प्रिंस हैरी और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थी। ब्रिटिश अखबारों में छपी खबरों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच कुछ तनाव है। हालांकि शाही परिवार की ओर से इस खबर पर कुछ भी नहीं कहा गया था। हैरी और मेगन ने बताया कि दोनों मिलकर एक चैरिटी खोलेंगे और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा में काम करेंगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+