PM मोदी ने की जापान के पीएम से फोन पर बात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर
नई दिल्ली, अक्टूबर 08: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को नए जापानी प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो से बात की। किशिदा के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी और उनके बीच यह पहली बातचीत है। किशिदा ने सोमवार को ही जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला है। क्वाड के तहत जिन मुद्दों की सहमति बनी है उसकी प्रगति की भी समीक्षा की गई है। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य और आर्थिक बल के उपयोग का विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्रालय ने लगभग 25 मिनट तक चली वार्ता का विवरण दिया गया है। बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने पीएम किशिदा को आमंत्रित किया है। हालांकि पीएम मोदी और किशिदा की पहले मुलाकात हो चुकी है। जब वे विदेश मंत्री के पद पर थे। नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और जापान के बीच दृष्टिकोणों के बढ़ते संरेखण और मजबूत सहयोग पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय की तरफ बताया गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों की अपार संभावनाओं को देखते हुए रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही है।
जापानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "दोनों नेताओं ने बल और आर्थिक जबरदस्ती द्वारा यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास के लिए अपने मजबूत विरोध को साझा किया। दोनों देश आर्थिक सुरक्षा पर सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि जापान भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक है।
इससे पहले पीएम मोदी ने किशिदा को प्रधानमंत्री बनने की बधाई भी दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को बधाई और शुभकामनाएं। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी और हमारे क्षेत्र में शांति और समृद्धि को आगे बढ़ाया जा सके। जानकारी के लिए बता दें जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा को सोमवार को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। किशिदा पर आसन्न राष्ट्रीय चुनाव से पहले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और सुरक्षा चुनौतियों जैसे अहम मुद्दों का निपटारा करने की बड़ी चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications