रूस पहुंचे मोदी ने की पुतिन से मुलाकात, हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली। अपने दो दिन की यात्रा पर पीएम मोदी बुधवार को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। विमान से उतरने के बाद हवाईअड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। दोनों के मुलाकात की तस्वीरें ने पीएमओ ने ट्विटर पर शेयर की है। पीएम ने ट्वीट में लिखा है कि प्रेसिडेंट पुतिन से मुलाकात की और भारत-रूस संबंधों पर चर्चा हुई। बैठक उपयोगी रही।
मालूम हो कि पीएम मोदी 16वीं इंडिया-रशिया एनुअल मीट में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच शिखर-सम्मेलन स्तरीय वार्ता के बाद कई क्षेत्रों में कई समझौते होने की उम्मीद है, जिनमें व्यापार मुख्य केंद्र में होगा।













Click it and Unblock the Notifications