10 डाउनिंग स्ट्रीट पर थेरेसा मे के साथ मीटिंग में पीएम मोदी ने किया माल्या और ललित मोदी का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं और बुधवार को उन्होंने ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे से मुलाकात की। पीएम मोदी और मे की यह मुलाकात ब्रिटिश पीएम के लंदन स्थित आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर हो रही है। पीएम मोदी आज क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात करने के लिए बकिंघम पैलेस भी जाएंगे।
लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं और बुधवार को उन्होंने ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे से मुलाकात की। पीएम मोदी और मे की यह मुलाकात ब्रिटिश पीएम के लंदन स्थित आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर हो रही है। पीएम मोदी आज क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात करने के लिए बकिंघम पैलेस भी जाएंगे। इसके अलावा सेंट्रल हॉल में वह 'भारत की बात सबके साथ,' नामक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी कॉमनवेल्थ देशों के अकेले ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं जिन्हें कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गर्वनमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) से पहले क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात की पेशकश की गई है। पीएम मोदी को की गई इस पेशकश को अधिकारी एक 'असाधारण स्वागत' के तौर पर देख रहे हैं।

ब्रिटेन बनेगा सोलर अलायंस का हिस्सा
सूत्रों के मुताबिक मे से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने विजय माल्या और ललित मोदी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया। इस मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने कहा, 'आज की मुलाकात दोनों देशों के संबंधों में नई ऊजा का संचार करेगी। मुझे खुशी है कि यूके इंटरनेशनल सोलर अलायंस का हिस्सा बनेगा।' पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि सोलर अलायंस में शामिल होने से न सिर्फ क्लाइमेट चेंज के खिलाफ युद्ध में मदद मिलेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक जिम्मेदारी पूरी हो सकेगी। मे और मोदी मुलाकात के दौरान आतंकवाद, वीजा, अप्रवासन समेत कई और मुद्दों पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान गैर-कानूनी तरीके से बसे लोगों की वापसी के लिए एक एमओयू साइन। यह एमओयू साल 2014 में खत्म हो चुका है। अब इसे बायोमैट्रिक के जरिए रिन्यू किया जाएगा।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications