अफ्रीकी देशों यात्रा पर पीएम मोदी, पहुंचे मोजाम्बिक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीका के चार देशों के दौरे पर निकले हैं। गुरुवार को वो भारत से रवाना हुए थे और शुक्रवार की सुबह वो मोजाम्बीक पहुंच गये हैं। इन चार देशों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दक्षिण अफ्रीका की यात्रा होगी, क्योंकि ब्रिक्स सदस्य होने के नाते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कूटनीतिक संबंधों के साथ-साथ व्यापारिक रिश्ते भी हैं।

पांच दिन के इस दौरे पर प्रधानमंत्री मोजाम्बीक, दक्षिण अफ्रीका, तानजानिया और केनिया जायेंगे।
अफ्रीका महाद्वीप में बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली यात्रा है। हालांकि वे पहले मॉरिशस और सिशेल्स जा चुके हैं।
इस यात्रा से जुड़ी कुछ खास बातें-
- पिछले 36 सालों में मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अफ्रीकी देशों के दौरे पर गये हैं। इससे पहले 1982 में इंदिरा गांधी गई थीं।
- दक्षिण अफ्रीका में मोदी प्रिटोरिया, जोहांसबर्ग, डरबन और पीटरमारिजबर्ग जायेंगे। उसके बाद तानजानिया की राजधानी डोडेमा। और उसके बाद नायरोबी।
- इस यात्रा में व्यापारिक रिश्तों से कहीं ज्यादा सांस्कृतिक रिश्तों पर जोर रहेगा।
- मोदी ने यात्रा से ठीक पहले कहा कि दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी ने समय बिताया था इसलिये वहां से भारत का एक अलग रिश्ता है।












Click it and Unblock the Notifications