अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को 'लीजन ऑफ मेरिट' से किया सम्मानित, जानिए क्यों दिया जाता है ये अवॉर्ड
नई दिल्ली। PM Modi honored Legion of Merit Award: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को 'लीजन ऑफ मेरिट' (Legion of Merit) अवॉर्ड से सम्मानित किया है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट सी बीबेन के मुताबिक अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने पीएम मोदी की ओर से पदक स्वीकार किया है। बता दें कि 'लीजन ऑफ मेरिट' अमेरिका का सम्मानित अवॉर्ड में से एक है, यह अमेरिकी सेना, विदेशी सैन्य सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों या कुछ बेहतरीन करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
Recommended Video

पीएम मोदी से प्रभावित डोनाल्ड ट्रंप
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के पीएम मोदी काफी अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों कई बार राजनीतिक मंच से एक दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से पीएम मोदी के विचारों से प्रभावित रहे हैं। इस बीच भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में उभारने और भारत अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक 'लीजन ऑफ मेरिट' से नवाजा है।

क्या है 'लीजन ऑफ मेरिट' अवॉर्ड ?
इस 'लीजन ऑफ मेरिट' अवॉर्ड या पदक की शुरुआत 20 जुलाई, 1942 में कांग्रेस द्वारा की गई थी। यह पदक अमेरिकी सेना के अधिकारियों, विदेशी सैन्य सदस्यों, राजनीतिक हस्तियों और अपने जीवन में कुछ बेहतरीन करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। यह अमेरिका का सर्वोंच्च सैन्य पदकों में से एक है। 'लीजन ऑफ मेरिट' मेडल एक फाइव-रे वाला सफेद क्रॉस है, जिसे किनारे लाल रंग की पट्टी से धारित किया गया है। इस मेडल में सफेद 13 सितारे जड़ हैं जिसमें नीले और हरे रंग की पुष्पांजलि है।

पीएम मोदी के अलावा इन्हें मिल चुका है अवॉर्ड
बता दें कि पीएम मोदी के अलावा यह अवॉर्ड पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को दिया जा चुका है। वहीं पीएम मोदी के अमेरिका से मिलने वाला नवीनतम अवॉर्ड है, इससे पहले उन्हें साल 2016 में सऊदी अरब द्वारा 'ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद', 'स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान (2016)' रूस द्वारा 2019 में 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू' अवार्ड सहित कई देशों से सम्मानित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में आज शामिल होंगे PM मोदी, 1964 के बाद पहली बार होगा ऐसा












Click it and Unblock the Notifications