पुतिन की गाड़ी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति, सुरक्षा में लगे गार्ड्स गिरफ्तार
यूरो वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हत्या के प्रयास में बार-बार बचे हैं। इस खुलासे के बार रूस में खलबली मच गई है।
मास्को, 15 सितंबरः रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर यूरो वीकली न्यूज ने एक बड़ा खुलासा किया है। यूरो वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हत्या के प्रयास में बार-बार बचे हैं। इस खुलासे के बार रूस में खलबली मच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे इसी दौरान एक कुछ किलोमीटर पहले ही सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एक एंबुलेंस ने रोक दिया। राकने के बाद पुतिन की कार के बायें पहिये में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद चारों ओर तेज धुआं फैल गया। लेकिन तब तक पुलिस सर्तक हो चुकी थी। पुतिन को फौरन बम निरोधक दस्ते और बुलेटप्रूफ सुरक्षादल ने अपने घेरे में कैद कर लिया। इस घटना में पुतिन बाल-बाल बच गए।

Image- PTI
पुतिन की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
कुछ सेकेंड के भीतर ही पुतिन को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया। इसके बाद पुतिन की गाड़ी से टकराने वाले एंबुलेंस की जांच की गई तो ड्राइविंग सीट पर एक शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुतिन पर हमला करने वाला शख्स आत्मघाती हमलावर था। हालांकि रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को मारने का प्रयास कब हुआ था। इस रिपोर्ट की सत्यता को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इस खबर के बाद से पुतिन की सुरक्षा को लेकर प्रश्न उठने लगे हैं।
कई बॉडीगार्ड्स निलंबित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन की सुरक्षा में लगे कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यही नहीं पुतिन की यात्रा की सूचना के लीक होने के बाद उनके कई बॉडीगार्ड्स को हटा दिया गया है। इस साल फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से राष्ट्पति पुतिन के स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरे के बारे में अफवाहें घूम रही हैं। जहां तक रूसी राष्ट्रपति का सवाल है, उन्होंने 2017 में सार्वजनिक रूप से खुलासा किया कि वह कम से कम पांच हत्या के प्रयासों में बाल-बाल बचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications