सड़क पर कूड़ा बीनते नजर आए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, लोगों ने बताया ड्रामा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह कूड़ा बीनते देख रहे हैं। ये तस्वीरें चांगला गली की हैं, जो देश के गलयात क्षेत्र में पर्वतीय पर्यटन शहरों में से एक है। अल्वी यहां ट्रैकिंग के दौरा कूड़ा चुनते देखे गए। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्वी के बेटे ने इसकी तस्वीरें साझा की हैं।
जिनमें दिख रहा है कि अल्वी एक थैले में कूड़ा एकत्रित करते हैं, और फिर उसे सड़क किनारे रखे कूड़ेदार में डालते हैं।

राष्ट्रपति अल्वी ने साथ ही पर्यटकों को भी उत्तर पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा के दौरान जिम्मेदारी से व्यवहार करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है, "हम आमतौर पर अपनी यात्रा के दौरान कूड़े के थैले साथ में ले आते हैं, लेकिन उसे अंजाने में भूल जाते हैं। हमारे नागरिकों को शिक्षित किए जाने की जरूरत है, ताकि वह इस सुंदर देश का आनंद ले सकें और एक जिम्मेदार पर्यटक बन सकें।"
अल्वी की सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आते ही लोग विभिन्न तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने उनके इस काम को महज एक ड्रामा बताया है तो किसी ने उनकी तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications