बुश को गले लगा रहीं मिशेल की यह तस्वीर देखी आपने
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिशेल की एक फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मिशेल और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश नजर आ रहे हैं। वायरल हो चुकी इस तस्वीर में मिशेल ने बुश को गले लगा रखा है।

फोटो देखने से साफ हो जाता है कि बुश भी मिशेल की तरफ झुके नजर आ रहे हैं। थोड़ी ही देर में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद फोटो पर कई मजेदार कमेंट भी आए।
यह तस्वीर शनिवार को अफ्रीका-अमेरिका के इतिहास और कला पर आधारित संग्रहालय के उद्घाटन के मौके पर क्लिक की गई थी।
आपको बता दें कि इस संग्रहालय को बनाने में बुश ने भी अहम योगदान दिया है। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी यहां मौजूद थे और इस दौरान राष्ट्रपति ओबामा और बुश दोनों ने लोगों को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications