24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत के दौरे पर आएंगे। व्हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है। मंगलवार को व्हाइट हाउस की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भारत की यात्रा पर जाएंगे। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। वहीं इस यात्रा का असर अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन पर होगा।

President Donald Trump and his wife Melania Trump will travel to India from February 24-25 to visit PM Narendra Modi.

16 फरवरी को विदेश मंत्रालय द्वारा ये जानकारी दी गई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित यात्रा को लेकर भारत और अमेरिका डिप्लोमेटिक चैनलों के माध्यम से संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जानकारी दी थी कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले थे तो उन्होंने उन्हें बारत आने का न्यौता दिया था। ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप और उनके परिवार को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से भी भारत आने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+