कोरोना के कहर के बीच गोल्फ खेलने वाली खबरों पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, बोले- मुझे पता था ये होगा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस दुनिया भर में तेजी से फैलता जा रहा है। पूरी दुनिया में अबतक 3 लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 55 हजार लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका सबसे उपर है। यहां 15 लाख से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हैं और 91 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच टेंशन फ्री होकर डोनाल्ड ट्रंप का गोल्फ खेलने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर ट्रंप ने मीडिया पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे पता था ऐसा होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में सफाई देते हुए ट्वीट किया जिसमें लिखा- 'इस तथ्य के बारे में कुछ कहानियां जो बाहर हैं, मैंने थोड़ी एक्ससाइज और वीकेंड में गोल्फ खेला। यह फर्जी और पूरी तरह से गलत खबर एक पाप की तरह लगती है।' ट्रंप ने आगे लिखा- 'मुझे पता था कि यह होगा, वे जो नहीं कहते हैं कि यह लगभग 3 महीने में मेरा पहला गोल्फ था और अगर मैंने 3 साल भी इंतजार करता, तो वे ऐसा ही करते। वे नफरत और बेईमानी से बीमार हैं। वे वास्तव में विक्षिप्त हैं।'
ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा- 'वो लोग बराक ओबामा के बारे में तो नहीं लिखते जो एक होनहार युवा के ISIS द्वारा क्रूर हत्या करने के बाद अपने पलों को एन्जॉय कर रहे थे। वो पूरी तरह अनुचित था। ये मैं हूं जिसने आईएसआईएस को 100 फीसदी तोड़ कर रख दिया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और उसे में ट्रंप का गोल्फ खेलते हुए वीडियो वायरल होना आलोचना का विषय बन गया है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि ट्रंप ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका में अब हालत सामान्य हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications