देखें वीडियो: प्रेग्नेंट महिला को पोल में बांधकर बुरी तरह पीटा, हुई बेहोश
बीजिंग। चीन के मैझाउ गांव में एक गर्भवती महिला के साथ हैवानियत की एक खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। महिला का हाथ मैझाउ गांव के कुछ लोगों ने पोल से बांध दिया और फिर बुरी तरह पीटा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला पर कैश चोरी करने का आरोप लगा था।

महिला जब वापस आई तो गांव वालों का मन बदल गया और फिर उसे अपने हिसाब से सजा देने का फैसला किया गया। जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है उसमें एक महिला पोल में बंधी हुई दिख रही है। गांव वाले उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। उसे इतना पीटा गया कि वो बेहोश हो गई। तैझाउ पुलिस ने बताया कि जो युवक महिला के साथ मारपीट कर रहा है, उसे आठ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और उस पर 300 युआन का जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications