महिला ने बीच समुद्र में बच्चे को दिया जन्म, हैरान कर देंगी डिलीवरी की तस्वीरें

दुनिया में बच्चों के जन्म की अलग-अलग खबरें सुनने को मिलती हैं। किसी महिला ने अस्पताल के फ्लोर पर बच्चे को जन्म दिया, तो किसी ने ट्रेन में। कुछ वक्त पहले ही अस्पताल जाते वक्त एक महिला ने कैब में ही बच्चे को जन्म दे दिया था लेकिन जिस डिलीवरी की खबर हम बताने जा रहे हैं वो सबसे अलग है।

Birth

काहिरा। दुनिया में बच्चों के जन्म की अलग-अलग खबरें सुनने को मिलती हैं। किसी महिला ने अस्पताल के फ्लोर पर बच्चे को जन्म दिया, तो किसी ने ट्रेन में। कुछ वक्त पहले ही अस्पताल जाते वक्त एक महिला ने कैब में ही बच्चे को जन्म दे दिया था लेकिन जिस डिलीवरी की खबर हम बताने जा रहे हैं वो सबसे अलग है। एक महिला ने अपने बच्चे को बीच समुद्र में पानी के भीतर जन्म दिया।

बीच समुद्र में दिया बच्चे को जन्म

बीच समुद्र में दिया बच्चे को जन्म

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दिख रहा है कि एक महिला ने समुद्र के भीतर अपने बच्चे को जन्म दिया। हादिया होस्नी ई सैद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि एक महिला ने बच्चे को जन्म समुद्र में दिया। उनके साथ एक वृद्ध व्यक्ति भी था जिसने बच्चे के जन्म में मदद की। हादिया ने ये तस्वीरें अपने चाचा के घर की बालकनी से खींचीं हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

तस्वीरों में दिखता है कि पानी से एक वृद्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लिए पानी से निकलता है। उसके थोड़े ही देर बाद महिला भी पानी से निकलती है। उसे देखकर बिल्कुल लग ही नहीं रहा था कि उसने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है। बीच पर एक छोटा बच्चा और एक व्यक्ति इंतजार करते दिख रहे हैं जो शायद उसका पार्टनर और पहला बच्चा है। हादिया द्वारा पोस्टेड ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

महिलाओं में बढ़ा पानी में जन्म का चलन

महिलाओं में बढ़ा पानी में जन्म का चलन

इन तस्वीरों को 2700 से ज्यादा लोग शेयर और लगभग 4 हजार लोग अबतक लाइक कर चुके हैं। तस्वीरें मिस्त्र की रेड सी की हैं, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। पानी में जन्म देने का ट्रेंड आजकल महिलाओं में काफी हिट हो रहा है। कहा जाता है कि पानी में बच्चे को जन्म देने से महिला को कम दर्द होता है और बच्चे के लिए भी ये फायदेमंद होता है। पानी में जन्में बच्चे आसानी से बाहर निकल जाते हैं और मां के शरीर से बाहर निकले के बाद रोते भी कम हैं। (फोटो साभार: फेसबुक/Hadia Hosny El Said)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+