पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, पंजाब में भी कांपी धरती, घबराए लोग

नई दिल्ली। हिन्दूकुश रीजन में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, इस रीजन में अफगानिस्तान और पाकिस्तान का क्षेत्र आता है,यहां के पंजाब में भी धरती के हिलने से लोग भयभीत हुए हालांकि, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में काबूल से 243 किलोमीटर उत्तर में रहा, भूकंप के ये झटके गुरुवार की सुबह 6.15 बजे महसूस किए गए।

 पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, घबराए लोग

भूकंप की तीव्रता 6.2 और गहराई 226 किलोमीटर मापी गई जो कि ज्यादा यानी कि नुकसान पहुंचाने वाली मानी जाती है, हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है लेकिन इन भूकंप के झटकों ने लोगों को परेशान जरूर कर दिया है, लोगों ने अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

क्या है भूकंप?

आपको बता दें कि हमारी धरती चार परतों - इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट से बनी है, क्रस्ट और ऊपरी मेंटल को लिथोस्फेयर कहा जाता है, ये परत वर्गों में बंटी है और इन्हें टेक्टोनिकल प्लेट्स कहते हैं, जब इन टेक्टोनिकल प्लेटों में हलचल तेज होती है तो भूकंप आता है, यही नहीं उल्का के प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट और माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+