Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय महिला की मौत के बाद पुर्गताल की स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, कोरोनाकाल में खूब कमाया था नाम

लिस्बन, 31 अगस्तः पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की वजह एक भारतीय गर्भवती महिला की मौत बतायी जा रही है। हालांकि महिला का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक 34 वर्षीय गर्भवती भारतीय महिला की कार्डिएक अटैक से मौत हो गयी थी। मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगर उसे अस्पताल शिफ्ट करने में देरी न हुई होती तो उसकी जान बचायी जा सकती थी। इसके बाद पुर्तगाल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे और मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।

Marta Temido

मंत्री की हो रही थी आलोचना

इससे पहले भी हेल्थ सेक्टर की कमजोरियों को लेकर सवाल उठते रहे थे लेकिन भारतीय गर्भवती महिला पर्यटक की मौत ने इसे और तेज कर दिया। यह मामला गंभीर हो गया क्योंकि एक विदेशी महिला की राजधानी लिस्बन में सुविधा की कमी की वजह से मौत हो गयी। सवाल उठाया जाने लगा कि अगर राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं की ये हालत है तो दूर दराज के इलाके की स्थिति कैसी होगी? इसके बाद मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। पुर्तगाली स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को यह कहते हुए पद छोड़ दिया कि सार्वजनिक अस्पतालों में हाल ही में स्टाफ की समस्याओं से निपटने के लिए व्यापक आलोचना के बाद उन्हें "कार्यालय में रहने में सक्षम नहीं" महसूस हुआ।

कोरोनाकाल में किया था बेहतर काम

48 वर्षीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ मार्टा टेमिडो 2018 से पुर्तगाल में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बनी हुई थीं। कोरोना महामारी के दौरान उनके कामों को लेकर खूब प्रशंसा हुई थी। वह केंद्र-वाम समाजवादी सरकार के सबसे लोकप्रिय चेहरे में से एक बताई जाती हैं। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण, प्रसूति विभागों सहित सार्वजनिक अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण कई महीनों से मार्टा गंभीर दबाव में थीं। प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि उन्होंने मार्टा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मार्टा को उनके काम विशेषकर कोरोना काल में बेहतरीन काम करने के लिए धन्यवाद दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+