Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pope Francis: बिशप मीटिंग में अब महिलाएं भी कर सकेंगी मतदान, पोप फ्रांसिस की अनोखी पहल

पोप फ्रांसिस ने वेटिकन संस्था ‘सायनोड ऑफ बिशप’ के संचालन से जुड़े नियमों में बदलावों को मंजूरी दी है। महिलाओं को शीर्ष पदों पर रखने के अपने वादे को पूरा करने के लिए फ्रांसिस द्वारा ये नियुक्तियां सबसे महत्वपूर्ण कदम हैं।

Pope Francis allows women to vote

पोप फ्रांसिस ने बिशपों की आगामी बैठक में महिलाओं को मताधिकार देने का फैसला किया है। यह ऐतिहासिक सुधार महिलाओं को अधिक निर्णय लेने की जिम्मेदारियां देने और कैथोलिक गिरजाघर के प्रबंधन में आम जन की भागीदारी बढ़ाये जाने को प्रदर्शित करता है।

फ्रांसिस ने वेटिकन संस्था 'सायनोड ऑफ बिशप' के संचालन से जुड़े नियमों में बदलावों को मंजूरी दी है। ये एक वेटिकन निकाय जिसकी बैठकों में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के बिशप समय-समय पर इकट्ठा होते हैं। वेटिकन ने उनके द्वारा मंजूरी प्रदान किये गये संशोधनों को बुधवार को प्रकाशित किया।

दशकों से, महिलाएं 'सायनोड ऑफ बिशप' में मताधिकार दिये जाने की मांग करती आ रही थीं। इसकी अगली बैठक अक्टूबर में होने का कार्यक्रम है। अब तक, सिर्फ पुरुष ही इसमें मतदान कर सकते थे। लेकिन नये बदलावों के तहत, पांच धार्मिक 'सिस्टर' धार्मिक आदेशों के लिए मतदान प्रतिधनिधि के तौर पर पांच पादरियों के साथ यह जिम्मेदारी निभाएंगी।

इसके अलावा, फ्रांसिस ने सायनोड के 70 गैर-बिशप सदस्यों को नियुक्त करने का भी फैसला किया है और कहा कि उनमें से आधी महिलाएं होंगी। उनके पास भी मताधिकार होगा। बीते साल जुलाई में पोप फ्रांसिस ने पहली बार बिशप सलाहकार कमेटी में महिलाओं को नामित किया था।

जुलाई 2022 में पोप फ्रांसिस ने तीन महिलाओं को इस कमेटी के लिए नामित किया था। इससे पहले यहां भी कमेटी में सभी पुरुष ही होते थे। इस कमेटी का काम पोप को दुनिया के धर्माध्यक्षों के चयन में सलाह देने का होता है।

बीते साल रॉयटर्स को दिए गए एक इंटरव्यू में पोप फ्रांसिस ने कहा था कि वह महिलाओं को होली सी (Holy See) में अधिक वरिष्ठ और प्रभावशाली पद देना चाहते हैं। इससे पहले भी वह महिलाओं जुड़े कई क्रांतिकारी बदलाव कर चुके हैं।

पोप फ्रांसिस ने अगस्त 2020 में कैथोलिक चर्च के शीर्ष पदों पर पहली बार 6 महिलाओं को नियुक्त किया। इनका काम वेटिकन के वित्तीय विभाग की देखरेख करना है। अबतक वेटिकन के 15 सदस्यों वाले काउंसिल ऑफ इकोनॉमी में इससे पहले सिर्फ पुरुष ही शामिल होते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+