Pope Election 2025: पोप चुना गया या नहीं? धुएं से आता है संदेश, जानिए पोप चुनाव की पूरी प्रक्रिया?

Pope Election 2025: वेटिकन सिटी में शुक्रवार, 2 मई 2025 से नए पोप के चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गईं। सिस्टिन चैपल की छत पर अग्निशामकों ने प्रसिद्ध चिमनी को स्थापित कर दिया है। यह चिमनी 7 मई को होने वाले कॉन्क्लेव (पोप के चुनाव की प्रक्रिया) के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है।

बता दें कि, पोप फ्रांसिस के शनिवार (26 अप्रैल) को हुए अंतिम संस्कार के बाद चुनाव का ऐलान किया गया था।

Pope Election 2025

पोप चुनाव में काले और सफेद धुएं का रहस्य

वहीं पोप के चुनाव के दौरान हर दो वोटिंग राउंड के बाद कार्डिनलों के मतपत्र एक विशेष भट्टी में जलाए जाते हैं ताकि बाहरी दुनिया को नतीजों की जानकारी दी जा सके। यदि किसी भी दौर में नया पोप नहीं चुना जाता, तो मतपत्रों को पोटेशियम परक्लोरेट, एंथ्रासीन (कोलतार का घटक) और सल्फर के साथ मिलाकर जलाया जाता है, जिससे काला धुआं निकलता है।

वहीं जब किसी कार्डिनल को पोप चुना जाता है, तो मतपत्रों को पोटेशियम क्लोरेट, लैक्टोज और क्लोरोफॉर्म रेज़िन के साथ जलाया जाता है, जिससे सफेद धुआं निकलता है जो नए पोप के चयन का संकेत होता है।

ये भी पढ़ें Pope Francis Death: नए पोप के चुनाव में भारतीय की भूमिका अहम, ये 4 कार्डिनल्स करेंगे अगला पोप तय

138 कार्डिनल्स की बुलाई जाएगी कॉन्क्लेव

परंपरा और नियमों के अनुसार, 80 वर्ष से कम आयु के 138 कार्डिनल्स की एक कॉन्क्लेव बुलाई जाएगी, जो नए पोप का चुनाव करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले कार्डिनल्स में चार भारतीय भी शामिल हैं। भारत में कुल छह कार्डिनल्स हैं, लेकिन दो की आयु 80 से अधिक होने के कारण वे वोट नहीं डाल पाएंगे।

कौन होते हैं कार्डिनल्स?

  • कार्डिनल्स वरिष्ठ धर्मगुरु होते हैं जिन्हें पोप के द्वारा नियुक्त किया जाता है
  • ये पोप के सलाहकार होते हैं और चर्च से जुड़े बड़े फैसलों में इनकी भूमिका होती है
  • पूरी दुनिया में अलग-अलग देशों में ये होते हैं, लेकिन इनका संबंध वेटिकन( कैथोलिक चर्च का केंद्र) से होता है।

ये भी पढ़ें Pope Francis Death: LGBT+ से लेकर मुस्लिम महिला के पैर चूमने तक, वो पल जब चर्चा में आए पोप फ्रांसिस

88 वर्ष के उम्र में पोप फ्रांसिस का हुआ था निधन

बता दें कि, पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष के उम्र में 21 अप्रैल को निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके अंतिम संस्कार में भारती की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत दुनियाभर के कई बड़ी हस्ती शामिल हुई थी।

कौन होते हैं कार्डिनल्स
  • कार्डिनल्स वरिष्ठ धर्मगुरु होते हैं जिन्हें पोप के द्वारा नियुक्त किया जाता है
  • ये पोप के सलाहकार होते हैं और चर्च से जुड़े बड़े फैसलों में इनकी भूमिका होती है
  • पूरी दुनिया में अलग-अलग देशों में ये होते हैं, लेकिन इनका संबंध वेटिकन( कैथोलिक चर्च का केंद्र) से होता है।
नए पोप का चुनाव कौन करता है?

परंपरा और नियमों के अनुसार, 80 वर्ष से कम आयु के 138 कार्डिनल्स की एक कॉन्क्लेव बुलाई जाएगी, जो नए पोप का चुनाव करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले कार्डिनल्स में चार भारतीय भी शामिल हैं। भारत में कुल छह कार्डिनल्स हैं, लेकिन दो की आयु 80 से अधिक होने के कारण वे वोट नहीं डाल पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+