किम की न्यूक्लियर साइटों पर अब अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ता रखेंगे नजर

सियोल। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा है कि नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने अपने न्यूक्लियर साइट पर अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को जांच की अनुमति दे दी है। किम से मुलाकात करने के बाद पोंपियो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ता नॉर्थ कोरिया के मिसाइल टेस्ट साइट और पूंग्गेरी न्यूक्लियर साइट पर जांच करेंगे। पोंपियो रविवार को प्योंगयांग में किम जोंग उन से मुलाकात की और उसके बाद वे सियोल के लिए निकल गए। यह चौथी बार है जब इस साल पोंपियो नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर से मिले हैं। इसी साल सिंगापुर में डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की ऐतिहासिक मुलाकात भी हुई थी।

किम की न्यूक्लियर साइटों पर इंटरनेशनल इंस्पेक्टर रखेंगे नजर

पिछले माह इंटर कोरिया समिट के दौरान नॉर्थ कोरिया ने कहा था कि वे अपने योंगब्योन न्यूक्लियर साइट को बंद करने के लिए राजी है। पोंपियो ने सियोल में मून जे-इन से मुलाकात कर किम से अपनी प्योंगयांग मीटिंग के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किम ने एक और कदम आगे बढ़ाया है, लेकिन अभी लंबा रास्ता तय करना है।

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट की प्रवक्ता हैदर नाऊर्ट ने एक बयान में कहा है कि किम ने अंतरराष्ट्रीय इंस्पेक्टरों को पुंग्गेरी न्यूक्लियर साइट पर जांच के लिए आमंत्रित किया है।

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने कहा कि आने वाले टाइम में किम जोंग उन व्लादिमीर से मुलाकात करने के लिए रूस का दौरा कर सकते हैं। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी प्योंगयांग की यात्रा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+