सुपरपावर है भारत, PM मोदी को करना चाहिए वैश्विक मामलों में हस्तक्षेप.. NATO देश के मंत्री का बड़ा बयान
Poland minister on India: पोलैंड चाहता है, कि भारत वैश्विक मामलों में एक बड़ी भूमिका निभाए। पोलैंड के मंत्री व्लादिस्लाव टी बार्टोस्ज़वेस्की ने कहा है, कि भारत एक सुपरपावर है और भारत को वैश्विक मामलों में हस्तक्षेप करनी चाहिए।
इसके अलावा, उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में उल्लेखनीय आर्थिक विकास सहित देश में हो रहे डेवलपमेंट की तारीफ की है।

भारत, पीएम मोदी की तारीफ
बार्टोसजेव्स्की ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, कि "मैं देख सकता हूं, कि पिछले दो कार्यकालों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कितनी प्रगति की है... हम भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग करना चाहते हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि भारत विश्व मामलों में भूमिका निभाए।"
बार्टोसजेव्स्की ने आगे कहा, कि भारत एक "महाशक्ति" है और उसे ऐसी भूमिका निभानी चाहिए, जो विश्व स्तर पर एक महाशक्ति के मुताबिक हो। उन्होंने कहा, कि पोलैंड चाहता है कि भारत विश्व मामलों में भूमिका निभाए, क्योंकि वारसॉ नई दिल्ली के साथ घनिष्ठ सहयोग करना चाहेगा।
बार्टोसजेव्स्की ने भारत और पोलैंड के संबंधों को "बहुत महत्वपूर्ण" बताया और कहा, कि अब इसे उच्च स्तर पर ले जाने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा, कि ठ(भारत-पोलैंड) रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं। हमें कभी कोई समस्या नहीं हुई। अब, मुझे लगता है कि हमें इस रिश्ते को उच्च स्तर पर जाना चाहिए, क्योंकि भारत एक अभूतपूर्व देश के रूप में विकसित हुआ है, 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत महत्वपूर्ण देश है। हमने भी विकास किया है, और हमारे पास एक-दूसरे के साथ शेयर करने के लिए काफी कुछ है...।"
उन्होने आगे कहा, कि "हम चाहते हैं, कि भारत वैश्विक राजनीति में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाए, क्योंकि सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, हम चाहते हैं कि भारत जैसा देश हमारे मूल्यों को साझा करे, कि दुनिया को कैसे व्यवस्थित किया जाना चाहिए। हम भारत के साथ साझेदारी करना चाहते हैं... हम कुछ देशों के बीच चर्चा के लिए संभावित रूप से भारत-मध्य पूर्वी यूरोपीय फोरम बनाने पर विचार कर रहे हैं... बहुत सारे विषय हैं, जिनपर हम बात कर रहे हैं...।"

रूस-यूक्रेन युद्ध कब खत्म होगा?
24 फरवरी को दो साल पूरे होने वाले रूस-यूक्रेन युद्ध पर टिप्पणी करते हुए बार्टोसजेव्स्की ने कहा, कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पड़ोसी यूक्रेन से अपनी सेना हटा लेते हैं, तो देशों के बीच चल रहा संघर्ष तुरंत समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा, कि "रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त एक संप्रभु देश है, उस क्षेत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए, जो कभी रूस का उपनिवेश हुआ करता था... यह 21वीं सदी में स्वीकार्य नहीं है... अगर राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर आक्रमण करने वाली सेना को वापस ले लेते हैं, तो यह युद्ध फौरन खत्म हो सकता है।"
आपको बता दें, कि भारत और पोलैंड मजबूत द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद, पोलैंड ने 2022 में युद्धग्रस्त देश से भारतीय छात्रों को निकालने में सहायता करके भारत के 'ऑपरेशन गंगा' में काफी मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications