नीरव मोदी गवाहों को दे रहा था जान से मारने की धमकी, कोर्ट में खुली पोल

नीरव मोदी गवाहों को दे रहा था जान से मारने की धमकी, कोर्ट में खुली पोल

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक का 13000 करोड़ रुपए लेकर फरार हो चुका भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है। दूसरी बार जमानत की याचिका लेकर लंदन की वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचे नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। कोर्ट ने नीरव की जमानत याचिका खारिज करते हुए मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल तक के लिए डाल दी। 26 अप्रैल को सुनवाई के दौरान नीरव मोदी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से पेश किया जाएगा।

PNB Scam: Nirav Modi made death threats to witnesses, prosecutor tells UK court

कोर्ट में जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से पेश हुई क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस ने नीरव मोदी पर गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया। क्रांउन प्रोसेक्यूंशन ने कहा कि नीरव मोदी ने गवाहों को धमकाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। जबकि दूसरे गवाह को रिश्वत देने का ऑफर दिया। क्राउन सर्विस ने पीएनबी घोटाला केस के गवाह आशीष लड की कॉल डिटेल भी पेश की, जिसमें साफ हो गया कि नीरव मोदी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

फोन कॉल में नीरव मोदी कह रहा है कि अगर उसने कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही दी कि उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद प्रोसेक्यूशन ने कोर्ट के सामने नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज करने की मांग की और कहा कि अगर उसे जमानत मिली तो वो गवाहों को प्रभावित करेगा। कोर्ट से सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद नीरव मोदी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+