अफगानिस्तान की मदद में बाधा पहुंचा रहा एक देश, PM मोदी ने शहबाज के सामने खोली पाकिस्तान की पोल
समरकंद, 16 सितंबरः एशिया के सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक एससीओ का आयोजन इस बार उज्बेकिस्तान के समरकंद में हो रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समरकंद पहुंचे। शंघाई सहयोग संगठन में शिखर सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को इशारों ही इशारों में जमकर खरी खोटी सुनाया। इस दौरान पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ एसीओ नेताओं के सत्र में मौजूद थे। इसके जवाब में शहबाज शरीफ ने भारत को ट्रांजिट का अधिकार देने पर भी पाकिस्तान का पुराना राग अलापा और बिना भारत का नाम लिए रिश्ते सुधारने पर जोर दिया।

शाहबाज शरीफ भी बैठक में थे मौजूद
पीएम मोदी ने अफगानिस्तान की मदद पहुंचाने में बाधा बनने वाले देश पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई। पीएम मोदी ने कहा कि सदस्य देशों को एक दूसरे को ट्रांजिट अधिकार देना चाहिए। पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान की तौहीन करते हुए भारत की विकास का खूब जिक्र किया। बतादें कि पीएम मोदी जब अपनी बात रख रहे थे तो वहां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी बैठक में उनकी बात सुन रहे थे।

आर्थिक रिकरवी में SCO की भूमिका महत्वपूर्ण
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड महामारी के बाद आर्थिक रिकवरी की चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में एससीओ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एससीओ के सदस्य देश वैश्विक जीडीपी में 30 फीसदी का योगदान दे रहे हैं। विश्व की 40 फीसदी जनसंख्या भी एससीओ देशों में निवास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिखर सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि हम जन केंद्रित विकास मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम हर क्षेत्र में इनोवेशन का समर्थन कर रहे हैं।

भारत में 70,000 से अधिक स्टार्टअप
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे देश में 70,000 से अधिक स्टार्ट-अप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, "भारत की अर्थव्यवस्था के इस साल 7.5% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। मुझे खुशी है कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।" SCO के सदस्य देशों को आगे बढ़ने के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि हम स्टार्टअप्स और इनोवेशन पर एक स्पेशल वर्किंग ग्रुप की स्थापना करके SCO के सदस्य देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह स्टार्ट-अप और इनोवेशन पर एक विशेष वर्किंग फोर्स ग्रुप का गठन करेंगे और एससीओ सदस्यों के साथ अपने निष्कर्ष साझा करेंगे।

भारत को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत को एक मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने पर प्रगति कर रहे हैं। भारत का युवा और प्रतिभाशाली वर्कफोर्स को मैं स्वाभाविक रूप से कंपटिटिव बनाता है। भारत की अर्थव्यवस्था में 7.5 फीसदी से विकास के आसार हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण खाद्य सुरक्षा में भारत की भूमिका की भी सराहना की। पीएम मोदी ने बताया कि भारत बड़ी तेजी से मेडिकल टूरिज्म के रूप में उभरा है। आज दुनियाभर के लोग भारत में इलाज करवाने आ रहे हैं। उन्होंने सदस्य देशों के बीच ट्रेडिशनल मेडिसिन पर सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया
Recommended Video

शहबाज शरीफ ने आरोपों का दिया जबाव
वहीं, ट्रांजिट मुद्दे पर पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, 'चलिए हम एक मजबूत कनेक्टिविट प्लान बनाते हैं, जिसमें मध्य एशिया के देशों की कनेक्टिविटी हो। ऐसा करने से पड़ोसी देशों समेत बाकी सभी देशों को पूरा ट्रांजिट का अधिकार मिल जाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। ये सभी सदस्य देशों की जीत होगी। मुझे लगता है इस पर काम करने का ये सही समय है।' बतादें कि कुछ समय पहले जब भारत ने अफगानिस्तान के लोगों को भारत ने गेहूं भेजने की पेशकश की थी तो पाकिस्तान ने भारतीय ट्रकों को अपने बॉर्डर से लंबे समय तक नहीं जाने दिया था।












Click it and Unblock the Notifications