मलेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आसियान सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
कुआलालंपुर| पीएम मोदी आज शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कुआलालंपुर पहुंच गये हैं। पीएम मोदी चार दिवसीय दौर पर मलेशिया और सिंगापुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां 13वें दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान)-भारत शिखर सम्मेलन और 10वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
क्या है पीएम मोदी का प्रोग्राम
- पीएम मोदी शिखर सम्मेलनों के अलावा देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात और बातचीत भी करेंगे।
- मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से भी उनकी द्विपक्षीय बातचीत होगी।
- सिंगापुर में वह प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और राष्ट्रपति टोनी तान से मुलाकात करेंगे।
- मलेशिया और सिंगापुर में वह यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।
- मोदी 24 नवंबर की रात भारत लौटेंगे।
PM Narendra Modi arrives in Kuala Lumpur (Malaysia) pic.twitter.com/7Ar3c4dd2G
— ANI (@ANI_news) November 20, 2015 क्या है मकसद
अपने दौरे से ठीक पहले पीएम मोदी ने कहा था कि मलेशिया यात्रा का उद्देश्य पूर्वी एशियाई देशों के साथ व्यापारिक संबंध बनाना है और सिंगापुर दौरे में भारत में निवेश आकर्षित करने पर ध्यान दिया जाएगा, यह पीएम के ग्लोबल इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा है।
Leaving for Malaysia & Singapore. Will attend 2 crucial summits, participate in bilateral meetings & seek greater investment to India.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2015 












Click it and Unblock the Notifications