स्‍पेन से 7 करार के बाद रूस पहुंचे पीएम मोदी, जानिए क्‍या है उनका एजेंडा

2 जून को मोदी यात्रा के आखिरी पड़ाव के लिए फ्रांस रवाना होंगे। यहां पेरिस में फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों का स्ट्रैटजिक रिलेशन मजबूत होने की उम्मीद है।

सेंट पीटर्सबर्ग। चार देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पेन की यात्रा के बाद बुधवार की शाम रूस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 18वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अगले दिन सेंट पीटर्सबर्ग में ही मोदी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच में शामिल होंगे। इसके पहले बुधवार को मोदी ने स्पेन के पीएम मारियानो राजॉय से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच 7 करार हुए। आईए आपको विस्‍तार से बताते हैं पीएम मोदी के रूस दौरे के बारे में।

रूस में पीएम मोदी एजेंडा

रूस में पीएम मोदी एजेंडा

पीएम मोदी रूस में 2 जून तक रहेंगे। यहां वे प्रेसिडेंट पुतिन के साथ सेंट पीटर्सबर्ग में 18th भारत-रूस एनुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगे। 2 जून को यहां मोदी इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में भी हिस्सा लेंगे। रूस दौरे पर पीएम मोदी का एजेंडा फॉरेन इन्वेस्टमेंट, डिफेंस और न्यूक्लियर प्लान्ट होगा। कई बड़े डिफेंस समझौते हो सकते हैं। रूस की कोशिश कुडनकुलम न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के पांचवें और छठवें प्लान्ट को बनाने का करार करना है। वहीं, भारत चीन के प्रोजेक्ट वन रोड-वन बेल्ट (OBOR) के मुद्दे को उठा सकता है। रूस में भी इसका विरोध हो रहा है।

रूस में क्‍या है पीएम मोदी का प्‍लान

रूस में क्‍या है पीएम मोदी का प्‍लान

  • रूस दौरे की शुरुआत में मोदी पिस्कारोवस्कोए सिमिट्री जाएंगे, जहां वे लेनिनग्राद संघर्ष में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।
  • 2 जून को यहां मोदी इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में भी हिस्सा लेंगे।
  • इसमें 1 हजार ग्लोबल इन्वेस्टर्स शामिल होंगे।
  • इसके बाद मोदी को गेस्ट ऑफ ऑनर से नवाजा जाएगा।
  • रूस के बाद फ्रांस के लिए होंगे रवाना

    2 जून को मोदी यात्रा के आखिरी पड़ाव के लिए फ्रांस रवाना होंगे। यहां पेरिस में फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों का स्ट्रैटजिक रिलेशन मजबूत होने की उम्मीद है। दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। इसलिए बातचीत में यह अहम मुद्दा हो सकता है।

    सेंट पीटर्सबर्ग में होटल के बाहर लोगों से मिले मोदी

    मोदी सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे तो वहां भी उनका गर्मजोशी से स्‍वागत हुआ। मोदी अपने ही अंदाज में होटल के बाहर लोगों से मिले। मोदी को होटल के बाहर देख वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और मोदी-मोदी का नारा लगाना शुरु कर दिया। देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+