UN महासभा में पीएम मोदी, आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए चुनौती, लड़ने के लिए होना होगा एकजुट

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को शुक्रवार को संबोधित कर रहे है। पीएम मोदी ने कहा हम विश्वास करते हैं कि आतंकवाद किसी एक देश के लिए चुनौती नहीं है, ये पूरी दुनिया और मानवजाति के लिए चुनौती है। मानवता के लिए सभी देशों को एक साथ एकजुट होकर आंतक के खिलाफ लड़ना होगा।

PM Narendra Modi addresses the 74th United Nations General Assembly in New York

उन्होंने आगे कहा कि मैंने आते वक्त संयुक्त राष्ट्र की इमारत की दीवार पर पढ़ा कि नो मोर सिंगल यूज प्लास्टिक, मुझे सभा को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आज जब मैं आपको संबोधित कर रहा हूं, तब इस वक्त भी हम पूरे भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विवेकानंद का भी जिक्र भी अपने संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि करीब सवा सौ साल पहले भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद को शांति और सौहार्द का संदेश दिया था। सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का आज भी दुनिया के लिए संदेश है- शांति और सौहार्द।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र के शांति-अभियानों में भारत का योगदान बहुत अधिक रहा है। दुनिया के किसी भी अन्य देश ने इन शांति-अभियानों के उतना बलिदान नहीं दिया है जितना भारत दिया है। उन्होंने आगे कहा कि हम उस देश के वासी है ,जिन्होंने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। इसलिए आतंकवाद के खिलाफ भारत में आक्रोश दिखता है। आतंक के नाम पर दुनिया बंटी हुई है जो यूएन के सिद्धांतो के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि जब एक विकासशील देश दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करता है और पांच साल में लोगों को 11 करोड़ टॉयलेट बनाकर देता है। तब ये सिस्टम पूरी दुनिया को प्रेरणा का संदेश देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+