PM Modi in Kyiv today: PM मोदी की यात्रा से यूक्रेन को क्या फायदे होंगे, 7 घंटे की बैठक में क्या-क्या होगा?

PM Modi in Kyiv today: पोलैंड की यात्रा खत्म करने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूक्रेन की यात्रा शुरू हो चुकी है और वो स्पेशल ट्रेन 'रेल फोर्स-1' से यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ये यात्रा यूक्रेन-रूस के बीच चल रही जंग में उस वक्त हो रही है, जब यूक्रेन ने रूस पर भी हमला कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी का ये जोखिम भरा सफर 10 घंटों का रहने वाला है, लेकिन उससे पहले वारसॉ में उन्होंने गुरुवार को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर "गहरी चिंता" व्यक्त करते हुए कहा था, कि भारत "बातचीत और कूटनीति" के माध्यम से शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए "हर संभव सहयोग" देने के लिए तैयार है।

PM Modi Kyiv visit

मोदी ने वारसॉ में पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ अपनी बैठक के बाद यह टिप्पणी की, जहां भारत और पोलैंड ने अपने संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" में अपग्रेड किया और कुशल श्रमिकों की गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर सहमति व्यक्त की।

सात घंटे यूक्रेन की राजधानी कीव में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी की कीव यात्रा, मॉस्को की उनकी यात्रा के महज डेढ़ महीने बाद ही हो रही है, जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी, जिसकी जेलेंस्की ने आलोचना की थी।

लेकिन पीएम मोदी की मॉस्को यात्रा और भारत-रूस संबंधों से, उनकी यूक्रेन यात्रा में "मजबूत संकेत" मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भारत ने शांति प्रयासों में सहायता की पेशकश की है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने अपने पारंपरिक साझेदार रूस से तेल खरीद को रोकने के लिए पश्चिम के दबाव का विरोध किया है। रूस के साथ अपने मजबूत और सदियों पुराने संबंधों के बावजूद, भारत ने मार्च 2022 से यूक्रेन को मानवीय सहायता की कई खेप प्रदान करके और रूसी नेताओं की तरफ से जारी परमाणु युद्ध की धमकियों पर चिंता जताते हुए अपनी कूटनीतिक कड़ी चाल को बनाए रखा है।

किन मुद्दों पर मोदी-जेलेंस्की में होगी बात?

प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड गणराज्य और यूक्रेन यात्रा से पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय (एमईए) की तरफ से प्रकाशित उनके पीएम मोदी के रिलीज में कगा गया था, कि "... मैं राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा करूंगा। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।"

प्रधानमंत्री मोदी के यूक्रेन एजेंडे को रेखांकित करते हुए वक्तव्य में कहा गया, कि वह द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ पिछली बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के बयान में कहा गया, "एक मित्र और साझेदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शीघ्र ही शांति और स्थिरता की वापसी की आशा करते हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी की कीव यात्रा से पहले, भारत ने सोमवार को यूक्रेन में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने में योगदान देने की अपनी इच्छा की घोषणा की है और ये निश्चित है, कि दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बातचीत की जाएगी।

भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया, कि भारत ने हमेशा यूक्रेन में संघर्ष को हल करने के लिए कूटनीति और बातचीत की वकालत की है। लाल ने कहा कि यूक्रेन में चल रहा संघर्ष चर्चा का हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा, कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ स्वतंत्र संबंध हैं। लाल ने कहा, कि मोदी-ज़ेलेंस्की वार्ता में भारत-यूक्रेन संबंधों के पूरे दायरे को शामिल किए जाने की उम्मीद है, जिसमें कृषि, बुनियादी ढांचा, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य और शिक्षा, रक्षा और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं।

यूक्रेन के पुनर्निर्माण में भारत के रूख के बारे में पूछे जाने पर लाल ने कहा, कि नई दिल्ली न केवल संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए, बल्कि पुनर्निर्माण प्रक्रिया में भी सभी आवश्यक समर्थन और योगदान देने को तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से यूक्रेन को क्या लाभ मिलने की उम्मीद है?

इससे पहले सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय ने एक बयान जारी किया, जसमें कहा गया है, कि "23 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।"

प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा के एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए बयान में कहा गया, "यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह भी उम्मीद है कि यूक्रेन और भारत के बीच कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।"

अतीत में, यूक्रेन के नेता यूक्रेन-रूस संघर्ष पर भारत के रुख की आलोचना करते रहे हैं।

जुलाई में, प्रधानमंत्री मोदी की रूस की दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनके डचा में हुई मुलाकात की आलोचना की थी और इसे "शांति प्रयासों के लिए विनाशकारी झटका" बताया था।

जेलेंस्की ने कहा था, कि "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को मॉस्को में दुनिया के सबसे कुख्यात अपराधी को गले लगाते देखना निराशाजनक है।" जिसके जवाब में, भारत ने राष्ट्रपति जेलेंस्की द्वारा की गई टिप्पणियों को भारत में यूक्रेनी राजदूत के समक्ष उठाया था।

यूक्रेनी नेताओं ने कथित तौर पर देश की युद्ध-ग्रस्त अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में भारत की मदद का अनुरोध भी किया है। पीएम मोदी ने जून में इटली के अपुलिया में जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत भी की थी।

भारत-रूस संबंधों के लिए इसका क्या मतलब है?

पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा मॉस्को की उनकी हाई-प्रोफाइल यात्रा के बाद हुई है, जिसकी संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और अन्य पश्चिमी देशों ने आलोचना की थी।

पिछले महीने पीएम मोदी की रूस की दो दिवसीय यात्रा के दौरान, कीव में बच्चों के एक अस्पताल पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने मासूम बच्चों की मौत पर अपनी चिंता व्यक्त की और संघर्ष के समाधान का आह्वान किया।

भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने इससे पहले कहा था, कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ स्वतंत्र संबंध हैं। लाल ने कहा, "भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ ठोस और स्वतंत्र संबंध हैं, और ये साझेदारी अपने आप में खड़ी हैं।" उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और यूक्रेन के बीच चल रहे संबंधों को और मजबूत करेगी।

लाल ने कहा, "मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहूंगा कि यह कोई शून्य-योग खेल (zero-sum game) नहीं है। प्रधानमंत्री ने रूस का भी दौरा किया और कई विचारों पर चर्चा की गई।" उन्होंने कहा, "ये स्वतंत्र और व्यापक संबंध हैं और स्वाभाविक रूप से, चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा होगी।"

हालांकि, उन्होंने पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच वार्ता के परिणाम पर अटकलें लगाने से भी इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+