पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से चीन को लगी मिर्ची, बोला- भारत अमेरिका के स्वार्थी खेल से जुड़ना छोड़ दे

पीएम मोदी के दौरे से पहले चीन बोला- 'भारत अमेरिका के स्‍वार्थी खेल में जुड़ना छोड़ दे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से चीन की बौखलाहट खुलकर सामने आ चुकी है। चीन ने सीधी तौर पर धमकी दे डाली है कि अमेरिका को भारत से नजदीकियां बढ़ाने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अमेरिका द्वारा भारत से व्‍यापारिक संबंध बढ़ाकर उसे आगे बढ़ाने और चीन की आर्थिक प्रगति रोकने के अमेरिका के प्रयासों को तेज करने पर चीन ने अमेरिका की जमकर फटकार लगाई है।

pm-modi

चीन सरकार के स्वामित्व वाले सरकारी मुखपत्र द ग्लोबल टाइम्स में लिखा कि अमेरिका और भारत के साथ आर्थिक और व्‍यापारिक सहयोग चरम पर है। इस वित्‍तीय वर्ष में अमेरिका का भारत सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बनकर सामने आया है। भविष्‍य में भी अगर ऐसा ही होता रहा तो भविष्‍य में इससे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को अच्‍छा लाभ होगा।

चीन ने कहा मुझे कमजोर करने के लिए अमेरिका ये कर रहा

इसके साथ ही चेतावनी भरे अंदाज में चीन सरकार के मुखपत्र ने लिखा लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि अमेरिका भारत का सहयोगी इसलिए बना है ताकि चीन के आर्थिक विकास को कमजोर किया जा सके।

भारत को धमकी भरे अंदाज में बोली ये बात

इसके साथ ही चीन ने अपने मुखपत्र में लिखा-भारत के साथ अमेरिका नजदीकियां बढ़ाकर चीन और भारत के संबंधों का स्‍थान नहीं ले सकता क्‍योंकि भारत के साथ चीन का व्‍यापार व्‍यापक स्‍तर पर है। भारत अमेरिका को जितना निर्यात करेगा उतना ही भारत को चीन से आयात करना पड़ेगा।

इसके साथ चीन ने कहा चीन को टारगेट करने के बजाय अमेरिका को भारत को आर्थिक और व्‍यापारिक सहयोग को बढ़ाया है तो उसे अपने बीच की समस्‍याओं को दूर करने पर ध्‍यान देना चाहिए।

अमेरिका के स्वार्थी खेल में भारत को शामिल नहीं होना चाहिए

चीन के मुखपत्र में ये भी लिखा गया कि चीन को अपने अर्थिक हित को ध्‍यान में रखकर अपनी व्‍यापारिक नीतियों चुने का अधिकार है लेकिन भारत को चीन को रोकने के लिए अमेरिका के स्वार्थी खेल में शामिल नहीं होना चाहिए।

भारत-अमेरिका की दोस्‍ती पर क्‍यों डरा है चीन

बता दें 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से मोदी की यह छठी अमेरिका यात्रा है लेकिन अमेरिका की उनकी पहली राजकीय यात्रा है। अमेरिका चीन को सबक सिखाने और चीन की आर्थिक प्रगति को परेशान करने के लिए भारत को आगे बढ़ाने के प्रयासों को तेज करता दिख रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+