जानिए पीएम मोदी की 'वॉक द टॉक गार्डन' डिप्‍लोमैसी और उसका सीक्रेट

पेरिस। जर्मनी, स्‍पेन और रूस की यात्रा खत्‍म करके अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंचे हैं। यह उनकी चार देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव है। पीएम मोदी ने यहां पर राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मुलाकात की है और कई अहम मुद्दों पर वह चर्चा करते हुए नजर आएंगे। पीएम मोदी ने फ्रांस के सबसे युवा राष्‍ट्रपति मैक्रॉन से एलिसी पैलेस में मुलाकात की और इस महल के बगीचे में दोनों नेता कई अहम मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए।

फ्रांस के एलिसी पैलेस का बगीचा

फ्रांस के एलिसी पैलेस का बगीचा

फ्रांस के राष्‍ट्र‍पति की फोटो को देखने के बाद लगता है क‍ि पीएम मोदी, कमरे में बैठ कर चर्चा करने के बजाय बगीचे में टहल कर बातचीत करने में यकीन रखते हैं। पीएम मोदी के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान एक नहीं कई ऐसी फोटोग्राफ आपको मिल जाएंगी जिसमें वह राष्‍ट्राध्‍यक्षों के आधिकारिक निवास में बने गार्डन में बातचीत करते हुए और 'गार्डन डिप्‍लोमैसी' में यकीन करते हुए नजर आए हैं।

कॉन्‍टेस्‍टाइन पैलेस का बगीचा

कॉन्‍टेस्‍टाइन पैलेस का बगीचा

फ्रांस से पहले पीएम मोदी रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में थे और यहां पर उन्‍होंने कॉन्‍टेस्‍टाइन पैलेस में राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन के साथ मुलाकात की। यहां पर पीएम मोदी कॉन्‍टेस्‍टाइन पैलेस के गार्डन में कभी पुतिन का हाथ पकड़ कर हंसते हुए नजर आए तो कभी उनके साथ गंभीर होकर किसी मुद्दे पर चर्चा करते नजर आए। इस वॉक के बाद जब दोनों नेता इकोनॉमिक फोरम के लिए आए तो पुतिन ने भारत को आतंकवाद से पीड़‍ित बताया तो मोदी ने पेरिस समझौते पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को भी अपने कड़े रुख का इशारा कर दिया।

स्‍पेन के राजा के महल का बगीचा

स्‍पेन के राजा के महल का बगीचा

पीएम मोदी ने स्‍पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रेजॉय से मुलाकात की और राजधानी मैड्रिड में उन्‍होंने ऐलान किया कि भारत स्‍पेन के साथ करीबी संबंधों का इच्‍छुक है। 30 वर्ष बाद जब कोई भारतीय पीएम स्‍पेन पहुंचा तो वीएम मोदी ने फिर से बगीचे में चहलकदमी कर स्‍पेन के साथ सात अहम समझौतों को साइन कर डाला। स्‍पेन में पीएम मोदी ने स्‍पेन के राजा फिलीप V के महल रॉयल पैलेस ऑफ मैड्रिड के बगीचे में पीएम के साथ वॉक की थी।

जर्मनी के मेसबर्ग गेस्‍ट हाउस का बगीचा

जर्मनी के मेसबर्ग गेस्‍ट हाउस का बगीचा

पीएम मोदी ने अपने इस छह दिवसीय दौरे पर सबसे पहले जर्मन चासंलर एंजेला मार्केल से मुलाकात की थी। पीएम मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन से 70 किलोमीटर दूर मेसबर्ग गेस्‍ट हाउस में रुके थे। यहां पर पहले दिन उन्‍होंने मार्केल के साथ डिनर से पहले कई अहम बातों पर चर्चा की थी।

हैदराबाद हाउस का गार्डन

हैदराबाद हाउस का गार्डन

जनवरी 2015 में जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस समारोह में मेहमान बनकर भारत आए थे तो उस समय पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस के बगीचे में न सिर्फ ओबामा के साथ चहलकदमी की कि बल्कि उन्‍हें अपने हाथ से चाय भी बनाकर पिलाई। उनके इस अवतार को देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि भारत और अमेरिका के संबंध एक नए दौरे में पहुंचने वाले हैं।

बकिंघमशायर का चेकर्स गार्डन

बकिंघमशायर का चेकर्स गार्डन

नवंबर 2015 में पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री अपने पहले ब्रिटेन टूर पर गए और यहां पर उन्‍होंने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन से मुलाकात की। कैमरुन, पीएम मोदी को बकिंघमशायर स्थित चेकर्स के बगीचे में लेकर गए। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातें हुईं। इसके बाद पीएम मोदी ने ब्रिटिश मीडिया को गुजरात दंगों, भारत में बढ़ रही असहिष्‍णुता और उनके ट्रैवेल बैन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

फिर से हैदराबाद हाउस का गार्डन

फिर से हैदराबाद हाउस का गार्डन

नवंबर 2016 में ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थेरेसा मे अपने पहले भारत दौरे पर आई थीं। इस बार भी पीएम मोदी और पीएम में ने हैदराबाद हाउस के बगीचे में कुछ समय बिताया। इस बगीचे में आने से पहले थेरेसा मे ब्रिटिश संसद में कश्‍मीर पर ब्रिटेन का रुख साफ करके आई थीं। बगीचे में टहलने के बाद उन्‍होंने उरी आतंकी हमले की निंदा की और पाकिस्‍तान से कहा कि वह 26/11 के साजिशकर्ताओं को सख्‍त सजा दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+