भारत में हर हफ्ते एक नई यूनिवर्सिटी खुल रही, हर दूसरे दिन एक नया कॉलेज खुल रहा, USISPF कार्यक्रम में बोले PM

PM Modi US Visit USISPF Event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को स्टेट लंच के बाद प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप अमेरिकी सपने का हिस्सा हैं।

यूएसआईएसपीएफ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी अमेरिका यात्रा के दौरान मैं इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। आप सभी अमेरिका की विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। चाहे कांग्रेसी हों, बिजनेस लीडर हों, डॉक्टर हों, इंजीनियर हों या वैज्ञानिक। आप सभी ने अपनी कड़ी मेहनत से अमेरिका को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है। आप अमेरिकी सपने का हिस्सा हैं। आपने अमेरिकी सपने को जीया है।

भारत में हर हफ्ते एक नई यूनिवर्सिटी खुल रही: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सफलता की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति भारतीयों की आकांक्षा है। यह अमेरिकी सपने से बहुत अलग नहीं है। आज, भारत की जीडीपी में निजी उपभोग की हिस्सेदारी पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे अमेरिका आए चार दिन हो गए हैं। इन 4 दिनों में मैं राष्ट्रपति बिडेन समेत कई लोगों से मिला। एक चीज जिसने मुझे आत्मविश्वास दिया वह है- भारत और अमेरिकी की साझेदारी। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह साझेदारी सिर्फ सुविधा की नहीं है, बल्कि दृढ़ विश्वास, करुणा और बेहतर भविष्य के लिए साझा प्रतिबद्धता की है। इस साझेदारी की नींव आप हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी से दोनों देशों के लोगों को ही फायदा होगा। पिछले 3 दिनों में इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। भारत और अमेरिकी सरकार ने आपके लिए जमीनी कार्य किया है। लेकिन अब, इस ज़मीन पर आगे बढ़ने की ज़िम्मेदारी आपकी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज, भारत में हर हफ्ते एक नई यूनिवर्सिटी खुल रही है। हर तीसरे दिन एक अटल टिंकरिंग लैब खुल रही है। हर दूसरे दिन एक नया कॉलेज खुल रहा है। भारत में हर दिन एक नया आईटीआई स्थापित हो रहा है। हर साल भारत में एक नया आईआईटी और एक नया आईआईएम स्थापित किया जा रहा है। ऐसे संस्थानों की प्रतिभाएं देश के कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- PM Modi US Visit: भारत-अमेरिका के लोगों के बीच दोस्ती और गहरी, PM मोदी के स्टेट लंच कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+