PM Modi US Visit: भारत-अमेरिका के लोगों के बीच दोस्ती और गहरी, PM मोदी के स्टेट लंच कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विदेश विभाग द्वारा आयोजित स्टेट लंच कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिश भी मौजूद रहीं।
इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या-क्या कहा...

1. पीएम मोदी ने कहा कि विदेश विभाग में एक बार फिर आपके सामने आकर बेहद खुशी हो रही है।
2. पीएम मोदी ने कहा कि इस भव्य स्वागत के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को धन्यवाद देना चाहता हूं। गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
3. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 3 दिनों में मैंने कई बैठकों में भाग लिया। इन सभी बैठकों में एक बात समान थी कि हर कोई इस बात पर सहमत था कि भारत और अमेरिका के लोगों के बीच दोस्ती और सहयोग और गहरा होना चाहिए।
4. पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका मित्रता तथा भारत और अमेरिका के नागरिकों की शांति और समृद्धि की सराहना की।
5. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों की मधुर गीतमाला हमारे लोगों के बीच सुरों से पिरोई गई है।
6. पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से कहा कि आपकी उपलब्धियां न केवल अमेरिका बल्कि भारत और दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।
7. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में मेरी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बिडेन उस समय अमेरिकी विदेश विभाग में थे। उन्होंने भारत-अमेरिका मित्रता को "क्षितिज पर एक वादा" के रूप में परिभाषित किया था।
8. पिछले 9 वर्षों में हमने रक्षा, प्रौद्योगिकियों और व्यापार के क्षेत्रों में एक साथ एक लंबी और सुंदर यात्रा की है।
9. हम क्वाड और I2U2 के फ्रेमवर्क में काम करते हुए प्रगति कर रहे हैं।
10. पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका से हमारी दोस्ती और गहरी हुई है। हम मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'भारत निर्मीत टीके से बची लोगों की जान', कमला हैरिस ने ग्लोबल लीडरशिप के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद












Click it and Unblock the Notifications