PM Modi US visit: फ्रांस से अमेरिका पहुंचे PM Modi, डोनॉल्ड ट्रंप और एलन मस्क से करेंगे मुलाकात
PM Modi US visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को फ्रांस से अमेरिका पहुंच चुके है। पीएम मोदी 12-13 फरवरी को दो दिवसीस अमेरिका यात्रा पर रहेंगे। अमेरिका दौरे के दौरान पीएम माेदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क से मुलाकात करेंगे।
बता दें डोनॉल्ड ट्रंप के अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी की यह पहली आधिकारिक अमेरिका यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के एजेंडे में व्यापार, रणनीतिक रक्षा सहयोग और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा शामिल है।

पीएम मोदी की ट्रंप के साथ ये मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि यह फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ एआई एक्शन समिट में मोदी की भागीदारी के बाद हो रही है।
राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने पीएम मोदी को किया था इनवाइट
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा "डोनॉल्ड ट्रंप के अमेरिका में नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के तीन सप्ताह के भीतर प्रधान मंत्री को अमेरिका की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है, जो भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व को दर्शाता है और यह इस बात को भी दर्शाता है कि इस साझेदारी को अमेरिका में द्विदलीय समर्थन प्राप्त है।"
पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडलों से भी करेंगे मुलाकात
वाशिंगटन डीसी में अपने प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ सीमित सत्रों और बड़े प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी के यात्रा कार्यक्रम में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठकें, प्रमुख व्यापारिक हस्तियों के साथ बातचीत और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत शामिल है।
पीएम मोदी एलन मस्क से करेंगे मुलाकात
इसके अलावा टेस्ला के सीईओ और DOGE के प्रमुख एलन मस्क के साथ भी पीमए मोदी की मुलाकात होने की संभावना है। मस्क के साथ बैठक में पीएम मोदी प्रौद्योगिकी और निवेश से लेकर रक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
🎥 As PM @narendramodi is enroute to USA, take a look at the special and wide-ranging 🇮🇳-🇺🇸 relationship. pic.twitter.com/Clpvd0WhgG
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) February 12, 2025












Click it and Unblock the Notifications