PM Modi US Visit: समोसा कॉकस को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात, सुनकर मुस्कुराने लगीं कमला हैरिस

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के कैपिटल हिल पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतवंशी अमेरिका में बसे लोगों की सराहना की। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका में लाखों लोगों की महत्वपूर्ण उपस्थिति को मान्यता दी, जिनका भारत से पैतृक संबंध है।

पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की ऐतिहासिक उपलब्धि का विशेष रूप से उल्लेख किया। इसके साथ ही सदन में खड़े होकर तालियां बजने लगीं। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका में लाखों लोग हैं, जिनकी जड़ें भारत में हैं। उनमें से कुछ इस सदन में बैठे हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनमें से एक पीछे बैठी हैं, जिसने इतिहास रच दिया है।

समोसा कॉकस: PM मोदी ने कही ये बात, मुस्कुराने लगीं कमला हैरिस

बता दें कि भारतीय अमेरिकी सांसदों का समोसा कॉकस एक अनौपचारिक ग्रुप है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे समोसा कॉकस का लगातार विस्तार हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करना बेहद सम्मान की बात है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस सम्मान के लिए मैं 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना हमेशा एक बड़ा सम्मान था और दो बार ऐसा करना एक असाधारण विशेषाधिकार है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 1.4 अरब जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां 2500 राजनीतिक दल हैं, जो भारत के अलग-अलग राज्यों में लोकतंत्र की स्थापना करते हैं। 20 अलग-अलग दल भारत के अलग-अलग राज्यों में सत्ता में हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां 22 आधिकारिक भाषाएं हैं, हजारों बोलियां हैं। इसके बाद भी हम एक स्वर में बात करते हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी कांग्रेस में गूंजा 'मोदी-मोदी का नारा, भारत माता की जय.. अमेरिकी सांसदों ने लगाए नारे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+