अमेरिकी कांग्रेस में गूंजा 'मोदी-मोदी का नारा, भारत माता की जय.. अमेरिकी सांसदों ने लगाए नारे
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका की संसद को संबोधित करने के लिए पहुंच गये हैं। ये दूसरी बार है, जब पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित कर रहे हैं।
पीएम मोदी कैपिटल हिल पहुंच चुके हैं। इस दौरान अमेरिकी संसद में अमेरीकी सांसदों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए।

पीए मोदी ने अमेरिकी सांसदों का यह मौका देने के लिए धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा-यहां मुझे दूसरी बार संबोधन का मौका मिला। अमेरिकी संसद को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात। यह 140 करोड़ भारतीयों का भी सम्मान है।
अमेरिकी संसद में कांग्रेसियों का उत्साह देख रहा हूं। मैं स्वागत से अभिभूत हूं। इस शानदार स्वागत के लिए भारतीयों की ओर से आभार। एआई का एक और मतलब अमेरिका और इंडिया है। पिछले 7 वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच बहुत कुछ बदला है।
अमेरिकी सांसद पैट फॉलन ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा को लेकर वे सभी काफी उत्सुक हैं। चीन के बढ़ते खतरे के लिए हमें भारत जैसे देशों का साथ चाहिए, जो हमारे हितों और मूल्यों को साझा करता है।
भारतीय प्रवासी कैपिटल हिल के बाहर एकत्रित हो चुके हैं। पीएम मोदी के संयुक्त सत्र के संबोधन से पहले भारतीय प्रवासियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और वेलकम मोदी के नारे लगाए।
अमेरिकी संसद को संबोधित करने से पहेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी संसद के स्पीकर कैविन मैक्कार्थी से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी उपस्थित थीं।
इससे पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक साथ मीडिया को संबोधित किया था।












Click it and Unblock the Notifications