PM Modi US Visit: पीएम मोदी के आह्वान के बाद भारतीय रेस्तरां ने अपने मेनू में बाजरा आधारित डिश किए शामिल
PM Modi US Visit: पीएम मोदी अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। वे 21 जून से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन और जिल बिडेन के न्यौते पर अमेरिका जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद टाइम्स स्क्वायर में 'सार' नामक एक भारतीय रेस्तरां ने अपने मेनू में बाजरा-आधारित डिश शामिल किए हैं।
रेस्टोरेंट के मालिक हेमंत माथुर ने कहा कि इसका रिस्पॉन्स बेहद उत्साहजनक रहा है। बाजरा आधारित डिश काफी हेल्दी होती है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रेस्तरां के मालिक ने कहा कि मैं 1994 से अमेरिका में रह रहा हूं। मेरे पास तीन होटल हैं। हम पीएम मोदी की यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देगा। लेकिन , भोजन भी यहां बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।

पीएम मोदी बाजरा को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी तरह, हमने भारतीय वाणिज्य दूतावास के सहयोग से भी इसे बढ़ावा दिया है। हमने बाजरा-आधारित मेनू भी चलाया है। बाजरा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और किसानों के लिए फायदेमंद और पर्यावरण के अनुकूल भी होता है। बाजरा कम पानी की जरूरतों के साथ पहाड़ी इलाकों में आसानी से उगाया जा सकता है।
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार की ओर से की गई एक सिफारिश के बाद 2023 को 'इंटरनेशनल बाजरा वर्ष' घोषित किया था। इसी उपलब्धि का जश्न मनाने और बाजरा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए रेस्तरां ने बाजरा का इस्तेमाल कर व्यंजन तैयार किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएस दौरे को लेकर प्रवासी भारतीयों में गजब का उत्साह है। पीएम मोदा का स्वागत करने के लिए सभी तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को एक नई पहचान दी है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों के सदस्यों को 'रास्ट्राडॉट्स' (राष्ट्रीय राजदूत) कहा है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की यात्रा से पहले इस अमेरिकी राज्य ने दिया तोहफा! दिवाली को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा












Click it and Unblock the Notifications