PM Modi Donald Trump Meet: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड टंप से मिलने पहुंचे PM Modi
PM Modi Donald Trump Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के निमंत्रण पर दो दिवसीय अमेरिका यात्रा पर पहुंचे हैं। गुरुवार को वशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस में पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए पहुंचे और मुलाकात की।
बता दें 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी के साथ उनकी ये पहली मुलाकात थी। इसलिए पूरी दुनिया की निगाहें इस मुलाकात पर टिकी हुई हैं।

पीएम मोदी से मुलाकात से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप ने धमाकेदार ऐलान कर भारत को तगड़ा झटका दिया। ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिका द्वारा पारस्परिक टैरिफ प्लॉन का ऐलान किया। ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा अमेरिका देशों से वही टैरिफ वसूलेगा जो वो अमेरिका पर लगाते हैं। ट्रंप ने कहा 'भारत में लगभग किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक टैरिफ हैं।
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच 1 घंटे चली मुलाकात
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ये बातचीत लगभग एक घंटे चली। पीएम मोदी ने सबसे पहले ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति दोबारा बनने की बधाई दी। इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। द्विपक्षीय मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की।
पीएम मोदी को ट्रंप ने बताया अपना जिगरी दोस्त
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हमारे संंबंध बहुत मजबूत हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी का अपना खास दोस्त बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हए कहा यहां पर रहने वाले भारतीय समुदाय हमारे रिश्तों की एक अहम कड़ी है। हमारे लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ये अहम हैं। पीएम मोदी ने कहा हम ही लांच एंजिल्स और बोस्टन में अपने वाणिज्य दूतावास खोलेंगे।
पीएम मोदी ने बताया हमने अमेरिका की यूनिवर्सिटी को भारत में ऑफशोर कैंपस खोलने कैंपस खोलने के लिए आमंत्रि किया है।
अवैध अप्रवासियों पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी अवैध अप्रवासी के मुद्दें पर कहा "जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रह रहे हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। जहां तक भारत और अमेरिका का सवाल है, हमने हमेशा कहा है कि जो लोग सत्यापित हैं और वास्तव में भारत के नागरिक हैं - अगर वे अवैध रूप से अमेरिका में रहते हैं, तो भारत उन्हें वापस लेने के लिए तैयार है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा लेकिन यह सिर्फ यहीं तक नहीं रुकता ये सभी सामान्य परिवारों के लोग हैं। उन्हें बड़े सपने दिखाए जाते हैं, इनमें से अधिकांश लोग ऐसे हैं जिन्हें गुमराह करके यहां लाया जाता है।
पीएम मोदी ने कहा अमेरिका और भारत का प्रयास होना चाहिए कि हम मिलकर ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र को जड़ से नष्ट कर दें ताकि मानव तस्करी खत्म हो जाए। उन्होंने कहा हमारी बड़ी लड़ाई उस पूरे परिस्थितिकी तंत्र के के खिलाफ है और हमें विश्वास है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने में भारत का पूरा सहयोग करेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at White House in Washington, DC to meet US President Donald Trump.
The two leaders are meeting in person for the first time after the inauguration of President Trump as the 47th US President on January 20, 2025.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/SMr9SeU111
— ANI (@ANI) February 13, 2025
A meeting between Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump is underway at the White House in Washington, DC. pic.twitter.com/DpizRwDzmE
— ANI (@ANI) February 13, 2025












Click it and Unblock the Notifications