Palki Sharma: जल भुनेंगे भारत विरोधी.. पालकी शर्मा के 13 मिनट के ऑक्सफोर्ड वीडियो में ऐसा क्या है?
Palki Sharma Speech: सालों से भारत को लेकर विदेशी मीडिया, विदेशी विश्वविद्यालयों और विदेशी संस्थानों में भारत विरोधी तत्व हावी रहे हैं, जिन्होंने लगातार दुनिया के सामने भारत को लेकर जहर उगला है, लेकिन अब राष्ट्रवादी भारतीयों ने ऐसे तत्वों को करारा जवाब देना शुरू कर दिया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑक्सफोर्ड यूनियन में अपने संबोधन के लिए भारतीय पत्रकार पालकी शर्मा की प्रशंसा की है, जिन्होंने एंटी-इंडिया एजेंडा वाले लोगों की ना सिर्फ बोलती बंद कर दी, बल्कि उन्हें असली भारत से भी वाकिफ करवाया। उन्होंने इस बात के पक्ष में तर्क दिया, कि कैसे "मोदी का भारत सही रास्ते पर है।"

पीएम मोदी ने की पालकी शर्मा की तारीफ
हालांकि, पालकी शर्मा का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने कहा, कि उनका ये भाषण एक साल पुराा है, लेकिन भारी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखकर उन्होंने कहा, कि 'मैं अभिभूत हूं।' उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "आपने पूरे भारत में हो रहे बड़े पैमाने पर परिवर्तनों की एक अद्भुत झलक दी है।"
आपको बता दें, कि पालकी शर्मा फर्स्टपोस्ट की मैनेजिंग एडिटर हैं और वो विदेश मामलों की जानकार हैं।
पालकी शर्मा ने भाषण में क्या कहा?
पालकी शर्मा ने व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी कम्युनिकेशन एडवाइजर जॉन किर्बी के जून 2023 के एक बयान से अपने भाषण की शुरूआत की, जिसमें उन्होंने कहा था, कि "नई दिल्ली जाएं और खुद देखें।"
एक घटना को याद करते हुए पालकी शर्मा ने भारत में "तीन प्रमुख विकासों" के बारे में बात की, 1- फाइनेंशियल इन्क्लूजन, 2- इंटरनेट और मोबाइल की पहुंच और 3- एयरपोर्ट ट्रैफिक।
उन्होंने आगे कहा, "मैं कई भारत में रही हूं...वही भारत, जहां महत्वपूर्ण नीतियों और महत्वपूर्ण पदों को त्याग दिया गया था। खुद के ऊपर शंका करने वाला भारत, जहां वैश्विक राय के आधार पर फैसले लिए जाते थे। और आज, एक ज्यादा आत्मविश्वास वाला भारत है, जहां दुनिया नेतृत्व और प्रेरणा के लिए हमारे यहां आते हैं। भारतीय अपने घर पर समृद्ध हैं और इसलिए विदेशों में ज्यादा आश्वस्त हैं।"
भारत को "सॉफ्ट-पॉवर दिग्गज" बताते हुए पालकी शर्मा ने कहा, कि "भारत अब एक डरपोक लोकतंत्र नहीं है, जो आतंकवाद या विश्वासघात को बर्दाश्त करता है।" इसके अलावा, ऑक्सफोर्ड में बोलते हुए भारत सरकार की 2019 में पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के खिलाफ बालाकोट एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया और कहा, कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करता है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पालकी शर्मा का ये भाषण करीब 3 मिनट तक चला, जिसमें उन्होंने भारत के नये नजरिए के बारे में बात की, जिसका मकसद सिर्फ "सिर्फ ज्यादा पैसे कमाना ही नहीं, बल्कि लोगों को सशक्त करने के बारे में है।" उन्होंने इसके लिए आंकड़ों के आधार पर बात की।
इसके बाद पालकी शर्मा ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री जेम्स मारापे का जिक्र किया, जिन्होंने कोविड-19 टीके भेजने को लेकर कृतज्ञता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पैर छूकर धन्यवाद दिया था। इसके अलावा, उन्होंने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुई प्रगति की ओर भी इशारा किया।
एंटी-इंडिया एजेंडा वालों की उड़ाई धज्जियां
पालकी शर्मा ने भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने वालों को शांत और सरल लहजे में करारा जवाब देते हुए कहा, कि "किसी देश की दिशा के बारे में अपनी राय बनाने से पहले, आपको उन एजेंडे को अलग करना होगा, जो हकीकत से अलग हटकर बनाए गये हों। किसी भी देश के लिए, हमेशा एक गलत रास्ता होता है... कई तानाशाहों और निरंकुशों ने हमें दिखाया है। लेकिन कोई एक सही रास्ता नहीं है। लेकिन, जब तक वो देश लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करता है, मैं कहूंगी, वो सही रास्ते पर होता है।"
उन्होंने कहा, कि "किसी एक देश के पैरामीटर पर किसी दूसरे देश को आंकना गलत है। लेकिन, अंततः, सही दिशा की पहचान, जनता की स्वीकृति है, जिसमें अहम ये होता है, कि क्या आपके देश के लोग सोचते हैं, कि आप सही दिशा में हैं? भारत के लोगों ने 2019 में उस सवाल का जवाब दिया।
पालकी शर्मा के इस भाषण पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जमकर तालियां बजी। आपको बता दें, कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता अजय माकन भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications