वाशिंगटन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिले पीएम मोदी, दिया भारत आने का न्योता

नई दिल्ली, 24 सितंबर: अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से वाशिंगटन डी.सी में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जहां हैरिस ने दोहराया कि भारत अमेरिका का एक बहुत महत्वपूर्ण साझेदार है। तो वहीं दूसरी ओर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अमेरिका ने भारत की जो मदद की, पीएम मोदी ने उसके लिए बाइडेन सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही कमला हैरिस को भारत आने का न्योता दिया।

Kamala Harris

पीएम मोदी ने कहा कि मैं गर्मजोशी से मेरा और मेरे प्रतिनिधि मंडल के स्वागत के लिए आपका आभारी हूं। कुछ महीने पहले टेलीफोन से कमला हैरिस से विस्तार से बात करने का मौका मिला था। वो समय था जब भारत कोविड की दूसरी लहर से बहुत पीड़ित था। उस समय आप ने जिस तरह से आत्मीयता से भारत की चिंता की, जो सहायता के लिए कदम बढ़ाए, उसके लिए मैं एक बार फिर आपका आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी डेमोक्रेसी के रूप में भारत और अमेरिका नेचुरल पार्टनर हैं। हमारे मूल्यों में समानता है। हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के लोगों के बीच जीवंत और मजबूत संबंध हमारे दोनों देशों के बीच एक सेतु है, उनका योगदान प्रशंसनीय है।

Recommended Video

    PM Modi Kamala Harris Meeting: US Vice President ने Pakistan को दिखाया आईना | वनइंडिया हिंदी

    वहीं कमला हैरिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपका वाशिंगटन डीसी में स्वागत करना मेरे लिए बहुत बड़े गर्व की बात है। इतिहास गवाह है कि जब भी हम दोनों देश एक दूसरे के साथ खड़े हुए हैं, दोनों देशों ने खुबको ज्यादा सुरक्षित, मजदूत और समृद्ध समझा है। भारत वैक्सीनेशन के लिए दूसरे देशों के लिए महत्वपूर्ण स्त्रोत रहा है। भारत जल्द ही वैक्सीन के निर्यात की शुरूआत फिर से करने वाला है, मैं इसका स्वागत करती हूं। भारत में रोज 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जो बहुत ही प्रभावशाली कदम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+