रूस में मलेशिया के पीएम के साथ बातचीत में मोदी ने उठाया जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा
व्लादिवोस्तोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने मलेशियन समकक्ष डॉक्टर महातिर मोहम्मद से मुलाकात की है। इस मुलाकात में पीएम मोदी ने विवादित उपदेशक जाकिर नाइक के भारत प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया है। जाकिर नाइक भारत में आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में वांछित है।अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि मलेशिया के पीएम की तरफ से इस बारे में कोई भरोसा मोदी को दिया गया है या नहीं लेकिन अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर संपर्क में रहने का फैसला किया है।

दोनों पीएम रहेंगे संपर्क में
विदेश सचिव विजय गोखले की ओर से इस पर विस्तार से जानकारी दी गई है। विदेश सचिव ने बताया, 'दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि अधिकारी इस मसले पर आपसी संपर्क में रहेंगे और यही मुद्दा हमारे लिए अहम है।' पीएम मोदी ने व्लादिवोस्तोक में जारी ईस्टर्न इकोनॉमिक समिट से अलग मलेशिया के पीएम से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है। पिछले वर्ष मई में पुत्रजाया में पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम महातिर मोहम्मद से मुलाकात की थी। पीएम मोदी बुधवार को व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैं। गुरुवार को मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय संबंधों को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
साल 2016 से मलेशिया में जाकिर नाइक
विदेश मंत्री के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस पर और ज्यादा जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर महातिर मोहम्मद के साथ पीएम मोदी की चर्चा मलेशिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर केन्द्रित थी। साल 2016 में जाकिर नाइक भारत से भागकर मलेशिया चला गया था। तब वहां की सरकार ने जाकिर नाइक ने स्थायी तौर पर रहने की इजाजत दे दी थी। भारत में जाकिर नाइक पर आरोप है कि उसने भड़काऊ भाषण दिए हैं, आतंकी गतिविधि में शामिल होने के लिए युवाओं को भड़काया है। इन्हीं आरोपों के चलते जाकिर नाइक भारत में वांटेड है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications